विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhisarai News: खेत में काम करने वाली महिला से थे 2 लोगों के अवैध संबंध, फिर पैसे को लेकर लड़े और कर दिया मर्डर

Published: Thu, 22 Aug 2024 03:23 PM (IST)

Lakhisarai News लखीसराय में महेंद्र पासवान हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इसमें हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

लखीसराय में महेंद्र पासवान हत्याकांड का हुआ खुलासा (जागरण)
लखीसराय में महेंद्र पासवान हत्याकांड का हुआ खुलासा (जागरण)

HighLights

  1. लखीसराय में महेंद्र पासवान हत्याकांड में कई खुलासे
  2. खेत में काम करने वाली महिला से दो लोगों के थे अवैध संबंध
  3. महिला को दी गई राशि को लेकर हुआ था विवाद

संवाद सहयोगी, लखीसराय। Lakhisarai News: पुलिस ने मेदनी चौकी थाना के ऋषि पहाड़पुर के महेंद्र पासवान हत्याकांड के महज 36 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि मेदनीचौकी थाना के ऋषि पहाड़पुर के सूरज कुमार ने 20 अगस्त 2024 को थाना में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि ऋषि पहाड़पुर बहियार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पिता महेंद्र पासवान को जख्मी कर छोड़ दिया गया। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उक्त घटना के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। मानवीय एवं तकनीकी जांच के आधार पर गांव के ही संदिग्ध गेंदा लाल महतो के पुत्र रौशन कुमार से पूछताछ की गई।

खेत में काम करने वाली महिला से अवैध संबंध बनाता था महेंद्र और रौशन

पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि महेंद्र पासवान एवं रौशन कुमार रुपये का प्रलोभन देकर खेत में काम करने वाली एक महिला से अवैध संबंध बनाता था। घटना के दिन महेंद्र पासवान ने रौशन कुमार को बताया कि वह घर जा रहा है। उसे भी घर चलने को कहा। रौशन कुमार को शक हुआ।

महिला को दी गई राशि को लेकर हुआ विवाद

इसके बाद वह महेंद्र पासवान के पीछे चल दिया। उसने गोपाल मंडल के खेत में महेंद्र पासवान को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा। इसके बाद रौशन कुमार ने भी उक्त महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला के जाने के बाद महेंद्र पासवान एवं रौशन कुमार के बीच महिला को दी गई राशि को लेकर विवाद होने लगा। दोनों में हाथापाई होने लगी।

घास काटने वाला कचिया के कर दिया प्रहार

इसी दौरान रौशन कुमार ने घास काटने वाला कचिया से उसके सिर पर चार-पांच बार प्रहार कर दिया। इससे महेंद्र पासवान के सिर से खून बहने लगा और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद रौशन कुमार वहां से फरार हो गया।

इसके बाद किसी ने इसकी सूचना महेंद्र पासवान के पुत्र सूरज कुमार को दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कचिया एवं घटना के समय रौशन कुमार द्वारा पहना हुआ कपड़ा भी बरामद किया है। छापेमारी दल में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक आकाश किशोर, मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील सहनी, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, कमल किस्कू, डीआइयू के सिपाही विभूति कुमार एवं पंकज कुमार सिंह शामिल थे।

ये भी पढ़ें

Ara News: आरा में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Patna News: पटना में दिल दहलाने वाला हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार; यूपी के एक व्यक्ति समेत 2 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।