लखीसराय: बेटे ने लोहे की खंती से मां पर किया जानलेवा हमला, बचाने पहुंची भाभी का हाथ टूटा
हलसी के बरुई गांव में पशु खूंटा उखाड़ने से रोकने पर बेटे ने मां पर लोहे की खंती से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने आए बड़े भाई और भाभी को भी पीटा, जिसमें ...और पढ़ें

बेटे ने लोहे की खंती से मां पर किया जानलेवा हमला, बचाने पहुंची भाभी का हाथ टूटा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय)। हलसी थाना क्षेत्र के बरुई गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पशु बांधने के लिए लगे खूंटे को उखाड़ने से मना करने पर एक पुत्र ने अपनी मां पर लोहे की खंती से जानलेवा हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई और भाभी की भी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बरुई गांव निवासी वासुदेव यादव की पत्नी बसंती देवी घर के पास बैठी थीं। इसी दौरान उनका दूसरा पुत्र रविंद्र यादव लोहे की खंती से पशु बांधने वाला खूंटा उखाड़ने लगा।
मां द्वारा विरोध करने पर उसने खंती से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में बसंती देवी लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इसके बाद रविंद्र यादव और उसकी पत्नी किरण देवी ने उनकी पिटाई कर दी।
मां को बचाने पहुंचे बड़े पुत्र धर्मेंद्र यादव और उनकी पत्नी निर्मला देवी पर भी दोनों ने हमला कर दिया। मारपीट में निर्मला देवी का हाथ टूट गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया।
घायल निर्मला देवी के आवेदन पर हलसी थाना में रविंद्र यादव और उसकी पत्नी किरण देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि लोहे की खंती से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।