Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय में 21 जुलाई से लगेगा विशेष पासपोर्ट सेवा शिविर, 3 दिन मिलेगी मोबाइल वैन की सुविधा

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:38 PM (GMT+05:30)

    लखीसराय में 21 से 23 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर लगेगा, जिससे स्थानीय लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूसरे शहर नहीं जाना ...और पढ़ें

    लखीसराय में 21 जुलाई से लगेगा विशेष पासपोर्ट सेवा शिविर (AI Generated Image)

    लखीसराय में 21 जुलाई से लगेगा विशेष पासपोर्ट सेवा शिविर (AI Generated Image)

    HighLights

    1. लखीसराय में 21-23 जुलाई तक विशेष पासपोर्ट शिविर।

    2. स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट सेवाएं, दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं।

    3. ऑनलाइन आवेदन कर अपॉइंटमेंट बुक करें, 165 आवेदनों का लक्ष्य।

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब लखीसराय के लोगों को दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय की पहल पर जिला मुख्यालय में 21 से 23 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर आयोजित किया जाएगा।

    समाहरणालय परिसर में लगने वाले इस शिविर के माध्यम से जिले के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    शिविर का उद्घाटन 21 जुलाई को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिजवी संयुक्त रूप से करेंगे। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बढ़ती मांग के बीच नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएं सरल और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना है।

    प्रशासन के अनुसार, तीन दिनों के शिविर में कुल 165 आवेदनों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रतिदिन 55 आवेदकों को ही अप्वाइंटमेंट दिया जाएगा।

    इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अप्वाइंटमेंट बुक करते समय लोकेशन में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, लखीसराय का चयन करना होगा।

    वर्ष 2025 में लखीसराय में आयोजित इसी प्रकार का विशेष शिविर सफल रहा था। वहीं अप्रैल 2024 से अब तक बिहार के विभिन्न जिलों में यह 19वां मोबाइल वैन शिविर होगा।

    पूर्व में आयोजित शिविरों के माध्यम से राज्य भर में करीब 2,500 पासपोर्ट आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। प्रशासन ने इच्छुक नागरिकों से समय रहते आनलाइन आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।