Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मूसलाधार बारिश के बाद लखीसराय में हाहाकार, जलमग्न हुआ प्रखंड कार्यालय; दस्तावेज बचाने में जुटे अधिकारी

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 04:55 PM (GMT+05:30)

    लखीसराय के रामगढ़ चौक में भारी बारिश से जलभराव हो गया। प्रखंड कार्यालय में पानी घुसने से अफरा-तफरी मच गई। नालों की सफाई न होने से स्थिति बिगड़ी और पोख ...और पढ़ें

    लगातार तेज बारिश से रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय हुआ जलमग्न। जागरण फोटो
    लगातार तेज बारिश से रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय हुआ जलमग्न। जागरण फोटो

    HighLights

    1. रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय जलमग्न |
    2. कार्यालय परिसर में घुसा बारिश का पानी |
    3. किसानों को फसल नुकसान की चिंता |

    संवाददाता सूत्र, रामगढ़ चौक (लखीसराय)। लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा ने रविवार को रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय को जलमग्न कर दिया। प्रखंड कार्यालय और नजारत परिसर में पानी भर गया। स्थिति की जानकारी मिलने पर प्रखंड नजीर महेश रजक मौके पर पहुंचे और महत्वपूर्ण कागजातों को सुरक्षित करने में जुट गए।

    इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा और अंचल अधिकारी निशांत कुमार भी पहुंचे और पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कराई।

    निजी पोखर की मछलियां बहकर पहुंचीं प्रखंड कार्यालय 

    स्थानीय लोगों ने बताया कि रामगढ़ चौक के नालों की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है। पथ निर्माण विभाग ने मुख्यालय जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण तो करा दिया, लेकिन सही तरीके से नाला नहीं बनने के कारण वर्षा का पानी जमा हो गया।

    पानी इतना बढ़ गया कि पास के निजी पोखर की मछलियां बहकर प्रखंड मुख्यालय तक आ गईं। आसपास के ग्रामीणों ने मछलियां पकड़कर घर ले गए।

    धान की फसल पर संकट

    लगातार वर्षा ने रामगढ़ चौक प्रखंड के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांव पानी में डूब गए हैं। किसानों को डर है कि धान की फसल गल न जाए या उन्हें दोबारा रोपनी करनी पड़े।

    कृषि समन्वयक जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रखंड में 8,671 हेक्टेयर धान रोपनी का लक्ष्य है, जिसमें 90 प्रतिशत राेपाई कार्य पूरा हो चुका है लेकिन ज्यादा पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका है और किसान परेशान हैं।