विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Sinha : बिहार में RJD को ऐसे चोट देगी सरकार, रडार पर ये बड़े अधिकारी; डिप्टी सीएम की नई घोषणा से मचा हड़कंप

Published: Sun, 16 Jun 2024 07:30 PM (GMT+05:30)

Bihar Politics News Hindi राजद को सपोर्ट करने वाले अधिकारियों या पदाधिकारियों की अब खैर नहीं है। बिहार के डिप्टी ...और पढ़ें

राजद को सपोर्ट करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर रही है बिहार सरकार
राजद को सपोर्ट करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर रही है बिहार सरकार

HighLights

  1. राजद की मानसिकता वाले अधिकारी होंगे चिह्नित, हटाए जाएंगे : विजय सिन्हा
  2. लखीसराय में बोले उप मुख्यमंत्री, राज्य में हर हाल में कानून का राज होगा स्थापित
  3. सभी जिले में एसटीएफ का होगा गठन, अपराधी सुधरेगा या परलरोक सिधारेगा

संवाद सहयोगी, लखीसराय। Bihar Politics News Hindi उप मुख्यमंत्री सह लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा है कि राज्य में हर हाल में कानून का राज स्थापित होगा। सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। सभी जिले में एसटीएफ का गठन होगा।

उन्होंने कहा कि अपराधी या तो सुधरेगा या फिर परलोक सिधारेगा। राजद की मानसिकता वाले राजद के संरक्षित तथा पोषित पदाधिकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन्हें क्षेत्र से बाहर किया जाएगा क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सुशासन कायम करना ही राजग सरकार की प्राथमिकता है।

बाधक किसी भी स्तर के हों बख्शे नहीं जाएंगे- विजय सिन्हा

उन्होंने कहा कि इसके बाधक किसी भी स्तर के हों बख्शे नहीं जाएंगे। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में लखीसराय, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा एवं बेगूसराय जिले के एक हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न समस्या को लेकर आवेदन दिया है। सबसे अधिक आवेदन जमीन विवाद से संबंधित है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।

इससे स्पष्ट होता है कि बिहार की जनता का विश्वास राजग पर बढ़ा है। उन्होंने गत लोकसभा चुनाव में राजग प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए मुंगेर, जमुई, बेगूसराय एवं नवादा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ऐसे अधिकारियों को क्षेत्र से बाहर किया जाएगा- विजय सिन्हा

Bihar News उन्होंने कहा कि राजद की मानसिकता वाले एवं राजद के संरक्षित तथा पोषित पदाधिकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने राजग कार्यकर्ताओं से भी ऐसे पदाधिकारियों की सूची तैयार करने को कहा। ऐसे अधिकारियों को क्षेत्र से बाहर किया जाएगा। मुख्यमंत्री भी इसको लेकर सजग हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट पदाधिकारियों की संपत्ति को भी जब्त करने का प्रविधान किया जा रहा है। बिहार में बालू माफिया, दारू माफिया एवं जमीन माफिया पर सरकार की नजर है। इन माफिया पर कार्रवाई होगी। उन्होंने अवैध बालू लदे 46 वाहनों को जब्त करने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन को बधाई दी है।

साथ ही लखीसराय प्रशासन को निकम्मा बताया है। इस अवसर पर सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. देवानंद साहू, शशि बाला भदानी, विकास आनंद आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

Bihar News : मजदूरी करके पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने दिखा दिया असली रंग; रख दी ऐसी शर्त पति रह गया भौंचक

KK Pathak तो चले गए... अब शिक्षा विभाग के सामने नया संकट, IAS S. Siddharth कैसे दूर करेंगे इन शिक्षकों की टेंशन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।