Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: बाकी सब छोड़िए..! तेजस्वी के साथ असली 'खेल' तो इस नेता ने किया; Lalu Yadav की पार्टी रह गई दंग

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 10:10 PM (IST)

    विधानसभा में एनडीए खेमे में बैठे विधायक प्रहलाद यादव की तस्वीर बिहार विधानसभा के लाइव प्रसारण में सामने आते ही जिले की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। खासकर र ...और पढ़ें

    बाकी सब छोड़िए..! तेजस्वी के साथ असली 'खेल' तो इस नेता ने किया; Lalu Yadav की पार्टी रह गई दंग
    बाकी सब छोड़िए..! तेजस्वी के साथ असली 'खेल' तो इस नेता ने किया; Lalu Yadav की पार्टी रह गई दंग

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। सोमवार को बिहार की राजनीति के लिए काफी खास दिन रहा। फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुमत साबित कर अपनी सरकार बचा ली, लेकिन फ्लोर टेस्ट में सबसे बड़ा 'खेल' तो राजद के तीन विधायकों ने किया। बिहार की बदली सियासत के इस खेल में लखीसराय भी शामिल हो गया।

    जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक एवं लखीसराय जिला राजद के स्तंभ माने जाने वाले प्रहलाद यादव ने फ्लोर टेस्ट में पाला बदलकर राजद के खिलाफ एनडीए का साथ दिया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि जो तेजस्वी यादव कल तक ये कह रहे थे कि 'खेला होगा', आज उन्हीं के विधायक ने 'खेल' कर दिया।

    विधानसभा में एनडीए खेमे में बैठे विधायक प्रहलाद यादव की तस्वीर बिहार विधानसभा के लाइव प्रसारण में सामने आते ही जिले की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। खासकर राजद नेता और कार्यकर्ता विधायक के इस खेल को देख हैरान और स्तब्ध हो गए। राजद कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति बन गई है। किसी ने जुबान बंद कर ली तो किसी ने इसे पार्टी के लिए गद्दारी बताया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम पर राजद नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    राजद विधायक प्रहलाद यादव। फोटो- जागरण

    राजद सरकार बनाने के करीब थी। पार्टी ने सभी विधायकों के लिए व्हिप जारी किया था। ऐसे में सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव पार्टी के अनुशासन को तोड़कर व्हिप के खिलाफ गए और एनडीए का समर्थन किया। यह पार्टी हित में सही नहीं है। व्हिप के खिलाफ जाने वाले विधायक की सदस्यता भी जा सकती है। विधायक प्रहलाद यादव पार्टी के पुराने नेता थे। उनके पलटी मारने से अब और अधिक परिश्रम कर पार्टी को मजबूत करेंगे। जिले के राजद कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत रखेगी। - अजय कुमार सिंह, राजद विधान पार्षद, स्थानीय निकाय

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सानिध्य में विधायक प्रहलाद यादव की राजनीतिक पहचान बनी। वे पांच बार विधायक बने। जिला संगठन को चलाया, लेकिन सोमवार को उन्होंने राजद को छोड़कर जिस तरह एनडीए का साथ दिया वह उचित नहीं है। राजद कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। हम पूरी ताकत से राजद कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं। गांव-गांव जाकर पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे। राजद कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी। हम और ताकतवर होंगे। आने वाले दिनों में राजद का झंडा बुलंद होगा। - फुलैना सिंह, पूर्व राजद विधायक, लखीसराय

    सरकार के विश्वासमत प्रस्ताव में सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव ने राजद के खिलाफ और पार्टी लाइन से हटकर एनडीए सरकार के समर्थन में मतदान किया। विधायक के इस फैसले से जिले के राजद कार्यकर्ता काफी मर्माहत और दुखी हैं। विधायक कार्यकर्ताओं के विश्वास और भरोसे को तोड़कर सत्ता के साथ जाकर मिल गए। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। पार्टी की जिला कमेटी पूरी ताकत से एकजुटता के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में काम करेगी। - कालीचरण दास, राजद जिलाध्यक्ष, लखीसराय

    ये भी पढ़ें- Bihar News: इधर फ्लोट टेस्ट और उधर जदयू MLA बीमा भारती के पति और बेटे की गिरफ्तारी; क्या है पूरा माजरा?

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अब रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा...', तेजस्वी यादव पर डिप्टी CM ने किया कटाक्ष

    खबरें और भी