Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lakhisarai News: तीन बच्चों और पति को छोड़कर फरार हुई महिला, प्रेमी पहले ही कर चुका है दो शादियां

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 04:28 PM (IST)

    लखीसराय के रामगढ़ चौक में एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ भाग गई। महिला के पति बजरंगी केसरी ने पुलिस में शिकायत दर् ...और पढ़ें

    पति-बच्चों को छोड़ गांव के ही युवक संग फरार हुई महिला। फाइल फोटो
    पति-बच्चों को छोड़ गांव के ही युवक संग फरार हुई महिला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पत्नी बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी |
    2. पति ने हलसी थाने में की शिकायत |
    3. पहले भी प्रेमी संग भाग चुकी है पत्नी |

    संवाद सूत्र, रामगढ़ चौक (लखीसराय)। रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के सुरारी इमामनगर पंचायत अंतर्गत बड़हरा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव निवासी बजरंगी केसरी की पत्नी पिंकी देवी 16 सितंबर की रात अचानक तीनों बच्चों और पति को छोड़ फरार हो गई।

    जानकारी के मुताबिक वह गांव के ही एक शख्स कुंदन पासवान के साथ गई है। बजरंगी केसरी ने बताया कि पत्नी के अचानक गायब होने के बाद उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः शनिवार को उन्होंने हलसी थाना पहुंचकर आवेदन देकर खोजने एवं उचित कार्रवाई की मांग की।

    पहले भी हो चुकी है फरार

    बजरंगी केसरी ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि लगभग एक साल पहले भी उसकी पत्नी कुंदन पासवान के साथ फरार हो गई थी। उस समय मामला रामगढ़ चौक थाना में दर्ज हुआ था और समझौते के आधार पर पत्नी को घर वापस ले आया था, लेकिन अब वह दोबारा उसी युवक के साथ भाग गई है।

    उन्होंने बताया कि कुंदन पासवान की दो शादियां हो चुकी हैं। उसकी एक पत्नी का निधन हो चुका है, जबकि दूसरी पत्नी जिंदा है। दोनों पत्नियों से उसे तीन बेटियां और एक बेटा भी है। इसके बावजूद वह ऐसे कार्य में शामिल हुआ है। बजरंगी केसरी ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सिर्फ 2500 रुपये खर्च कर बन गए विधायक, इस पार्टी के कैंडिडेट ने रचा था इतिहास

    यह भी पढ़ें- बिहार में वज्रपात का कहर, बक्सर समेत कई जिलों में 10 लोगों की मौत; 14 झुलसे