Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोमांस या कुछ और? बिहार में नाग-नागिन का अनोखा मिलन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों ने कहा- अब होगी बंपर बारिश

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:33 AM (GMT+05:30)

    मधेपुरा के मोहनपुर पंचायत में एक पोखर में दो विशालकाय सांपों के आपस में लिपटे हुए वीडियो वायरल हुआ है। ग्रामीण इसे शुभ संकेत मानकर अच्छी बारिश की उम्म ...और पढ़ें

    संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत से प्रकृति और जीव-जंतुओं के अनोखे जुड़ाव का एक बेहद अद्भुत नजारा सामने आया है। यहाँ बरियारपुर मार्ग पर स्थित देवेश सिंह के घर के समीप बने एक बड़े पोखर में दो विशालकाय विषधर सांप एक-दूसरे से लिपटते हुए दिखाई दिए।

    इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल

    पानी के भीतर काफी देर तक चली सांपों की इस अठखेलियां और दुर्लभ नजारे का स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से एक शानदार वीडियो बना लिया। सांपों के इस अनोखे मिलन का यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर बहुत ही तेजी से प्रसारित हो रहा है।

    देखने के लिए उमड़ी भीड़

    गुरुवार की दोपहर को घटित इस अनोखी प्राकृतिक घटना को देखने के लिए पोखर के चारों तरफ स्थानीय ग्रामीणों की एक बहुत बड़ी भीड़ जुट गई। इस दुर्लभ दृश्य के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण प्रशांत सिंह, रानी सिंह, लवली सिंह और परी कुमारी ने बताया कि यह नजारा बेहद विहंगम और डराने वाला था।

    ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत

    ग्रामीणों के अनुसार, तालाब के गहरे पानी में करीब छह फीट लंबे इन विषैले सांपों के प्रेम का यह आलिंगन सनातन संस्कृति में बेहद शुभ माना जाता है। लोक मान्यताओं के अनुसार सांपों के इस जोड़े के दर्शन होने से इलाके में अच्छी बारिश होती है और खेतों में फसलों की पैदावार भी बेहतर होती है।

    खबरें और भी

    _amazing viral video nag nagin mating in madhepura bihar pond sparks beliefs

    नाग-नागिन का जोड़ा बताया

    कुछ बुजुर्ग ग्रामीणों का यह भी मानना है कि आपस में लिपट रहे ये दोनों विषधर वास्तव में नाग-नागिन का जोड़ा हैं, जो अत्यंत विषैली प्रजाति के हैं। लोग इसे एक दुर्लभ धार्मिक संयोग मानकर इसे शुभ घड़ी के आगमन और गांव पर ईश्वर की विशेष कृपा का एक बड़ा संकेत मान रहे हैं।

    क्या कहते हैं वन्यजीव विशेषज्ञ

    दूसरी ओर, इस पूरे मामले को लेकर पशु चिकित्सक डॉ. जलज कुमार ने इसके पीछे के असली और वैज्ञानिक कारणों पर विस्तार से रोशनी डाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसे आम लोग नाग-नागिन का प्रेम आलिंगन या रोमांस समझ रहे हैं, वह वास्तव में उनकी जैविक प्रजनन प्रक्रिया का एक हिस्सा है।

    आषाढ़ में शुरू होता सीजन

    चिकित्सकों के अनुसार, आषाढ़ माह की शुरुआत होते ही सांपों का मीटिंग (प्रजनन) पीरियड शुरू हो जाता है, जिससे वे अक्सर ऐसे जोड़ों में दिखते हैं। इस खास मौसम में सांप अपने साथी की तलाश में बाहर निकलते हैं और ग्रामीण इलाकों में पानी या खेतों के पास अक्सर यह नजारा देखा जाता है।