यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime News: मधेपुरा में अपराधियों ने हथियार का डर दिखाकर छीनी बाइक, 50 हजार रुपये भी झपटकर ले गये साथ
ऐसा लगता है कि मधेपुरा में बदमाश और चोर-उचक्कों में पुलिस का खौफ नाममात्र भी नहीं बचा है। कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी गांव में घटी एक घटना इसका प ...और पढ़ें

HighLights
- हथियार का भय दिखाकर बदमाशों ने बाइक और 50 हजार रुपये छीना।
- मामला दर्ज कर मामले की जांच में स्थानीय पुलिस।
संवाद सूत्र,कुमारखंड(मधेपुरा)। बिहार के मधेपुरा में कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी गांव में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक समेत नगदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित बाइक चालक द्वारा थाना में केस दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शंकरपुर थाना के रायभीर वार्ड 11 गांव श्रवण कुमार भतीजा नीतीश कुमार के साथ सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे चंडीस्थान-सिकरहटी के रास्ते मुरलीगंज से कुमारखंड होते हुए अपने गांव रायभीर लौट रहा था।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
गांव लौटने के दौरान केवटगामा-सिकरहटी के बीच दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक दिया। बाइक रुकते ही एक युवक हथियार सटा दिया, तो दुसरे युवक ने बाइक से चाभी निकल ली। इस बीच जेब से 50 हजार रुपया और मोबाइल ले लिया।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना के बाद सभी बदमाश मोटर साइकिल व लूट की राशि तथा मोबाइल लेकर चंडीस्थान की ओर भाग गया। लूट के घटना की जानकारी डायल 112 पर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचकर घटना के छानबीन में जुट गए।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा ?
घटना से डरे सहमे युवक रात में किसी तरह घर पहुंचा और दुसरे दिन थाना पहुंचकर बदमाशों के विरूद्ध बाइक समेत नगदी व मोबाइल लूट की घटना का केस दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।