विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िहार के नेताजी की बेटी का जज्बा: दिल्ली में डॉक्टर बनीं स्मृति, महिलाओं से कहा 'पैसों की चिंता मत करना, मैं हूं ना'

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:40 AM (IST)

Madhepura Dr Smriti Raj Delhi MCD Hospital: मधेपुरा के हथिऔंधा गांव की डॉ. स्मृति राज दिल्ली में डॉक्टर के रूप ...और पढ़ें

Madhepura Dr Smriti Raj Delhi MCD Hospital: दिल्ली के स्लम में गरीबों का कर रहीं मुफ्त इलाज

Madhepura Dr Smriti Raj Delhi MCD Hospital: दिल्ली के स्लम में गरीबों का कर रहीं मुफ्त इलाज

HighLights

  1. डॉ. स्मृति राज दिल्ली में गरीबों का निःशुल्क इलाज करती हैं।

  2. वह अपने पैतृक गांव हथिऔंधा में भी स्वास्थ्य शिविर लगाती हैं।

  3. भविष्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर ग्रामीण महिलाओं की सेवा का लक्ष्य।

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। Madhepura Dr Smriti Raj Delhi MCD Hospital:  मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड स्थित छोटे से गांव हथिऔंधा की एक बेटी ने अपने दृढ़ संकल्प और सेवा भाव से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बचपन में डॉक्टर बनकर समाज सेवा का सपना संजोने वाली स्मृति राज आज देश की राजधानी नई दिल्ली में निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में जुटी हुई हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित माता गुजरी अस्पताल में महिला चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ. स्मृति अपने व्यस्त समय से फुर्सत निकालकर सप्ताह में एक दिन दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में जाती हैं और वहां गरीब व असहाय मरीजों का निःशुल्क उपचार करती हैं।

माता-पिता के सेवा संकल्प को आगे बढ़ा रहीं डॉ. स्मृति

डॉ. स्मृति एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जो लंबे समय से जनसेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता अखिलेश कुमार यादव बिहारीगंज क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद और हथिऔंधा पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं, जबकि उनकी माता नूतन देवी वर्तमान में हथिऔंधा पंचायत की मुखिया के रूप में ग्रामीणों की सेवा कर रही हैं।

माता-पिता की हमेशा से यह प्रबल इच्छा थी कि उनकी बेटी एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करे और गांव का नाम रोशन करे। आज स्मृति उनके इसी सपने को साकार कर रही हैं।

Dr Smriti Raj Madhepura Daughter Serves Poor in Delhi Bihar (1)

प्रारंभिक शिक्षा से एमबीबीएस तक का सफर, गांव में भी बांटती हैं दवाएं

डॉ. स्मृति की प्रारंभिक पढ़ाई बिहारीगंज के मॉडर्न पब्लिक स्कूल से हुई। मेधावी छात्रा रहीं स्मृति ने वर्ष 2014 में मैट्रिक और वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने कठिन परिश्रम के बल पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की और शैक्षणिक सत्र 2019-2024 में अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की।

राजधानी दिल्ली में उच्च पद पर कार्य करने के बावजूद वह अपनी मिट्टी से जुड़ी हुई हैं। जब भी वह छुट्टी पर अपने पैतृक गांव हथिऔंधा आती हैं, तो वहां बीमार ग्रामीणों और गरीब परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच करती हैं और अपनी ओर से जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराती हैं। उनकी इस संवेदनशीलता और सेवा भावना पर न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को गर्व है।

अब गाइनोकोलॉजिस्ट बनकर ग्रामीण महिलाओं की सेवा का लक्ष्य

भविष्य की योजनाओं के बारे में डॉ. स्मृति राज का कहना है कि वे आगे गाइनोकोलॉजी (स्त्री एवं प्रसूति रोग) में उच्च शिक्षा और विशेषज्ञ ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहती हैं।

उनका मुख्य ध्येय यह है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भावस्था और प्रसव से संबंधित जटिल बीमारियों का समुचित और गुणवत्तापूर्ण उपचार बेहद कम खर्च या निःशुल्क मिल सके। उनका मानना है कि महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाकर ही एक सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- एक हावड़ा में तो दूसरी पटना में कर रहीं MBBS; मधेपुरा की दो बहनों ने क्रैक किया NEET, बोलीं मां- मेरी प्‍यारी लाडो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।