Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, गड्ढा खोदकर गाड़ दिया शव; थाना में जाकर किया सरेंडर

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 05:35 PM (IST)

    मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार रात को हुई इस घटना के बाद उसने शव को बांसवाड ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़। (सौ. ग्रामीण)

    घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़। (सौ. ग्रामीण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा)। जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी थाना के गंगारही वार्ड संख्या चार में पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को घर से करीब 250 मीटर दूर बांसवाड़ी में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।

    रविवार रात को घटना को अंजाम दिया गया। सोमवार की सुबह महिला घर में नहीं मिली तो स्वजन ने आसपास खोजबीन की।

    इसी बीच खुद पति सुरेश ऋषिदेव ने हत्या की बात कबूल कर लिया और सीधे थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पति के स्वीकारोक्ति बयान के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस मृतका त्रिफुल देवी (35) का शव गड्ढ़ा खोदकर बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

    अवैध संबंध के शक में हत्या

    गंगारही निवासी पृथ्वी ऋषिदेव के पुत्र सुरेश ऋषिदेव की शादी त्रिफुल देवी के साथ 2008 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा मैट्रिक की परीक्षा दे चुका है। सुरेश ऋषिदेव दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

    MADHEPURA CRIME NEWS (9)

    घेराबंदी कर गड्ढे से निकाला गया महिला का शव।

    पारिवारिक कलह के अलावा सुरेश ऋषिदेव हमेशा पत्नी पर शक किया करता था। अवैध संबंध के शक में ही पत्नी के सिर पर रविवार की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया। इसके बाद रात में ही शव को घर के समीप बांसबाड़ी ले जाकर गड्ढ़ा खोदकर गाड़ दिया।

    खबरें और भी

    थानाध्यक्ष वरूण कुमार के अनुसार पारिवारिक कलह ही मुख्य वजह बताया जा रहा है। पति को पत्नी पर अवैध संबंध का भी शक था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    भाई ने दर्ज कराया हत्या का केस

    साेमवार को थाना पहुंचे आरोपित पित सुरेश ऋषिदेव ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढ़े में गाड़ दिया है। थानाध्यक्ष ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी।

    इसके बाद मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर घटनास्थल का वीडियोग्राफी कराते हुए शव को गड्ढ़ा खोदकर बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव निवासी मृतका के भाई उमाचंद्र ऋषिदेव ने पति सुरेश ऋषिदेव व ससुर पृथ्वी ऋषिदेव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया।

    थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपित ससुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। वहीं, इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- बिहार के स्कूल हॉस्टल में 5 साल के मासूम की मौत से हड़कंप; स्‍वजनों ने कहा-धारदार हथ‍ियार से हत्‍या

    आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष घटनास्थल का वीडियोग्राफी करवाते हुए गड्ढ़ा से शव बरामद कर घटनास्थल को संरक्षित किया गया है। हरेक बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतका के भाई के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है।

    -

    रविभूषण, लाइन डीएसपी मधेपुरा