Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मधेपुरा में पति ने अपने इस खौफनाक इरादे के कारण पत्नी की कर दी हत्या, बेटी ने पुलिस को बताई वारदात की वजह

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 07:43 PM (IST)

    बिहार के मधेपुरा में दूसरी शादी रचाने के नाम पर पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला कुमारखंड थाना क्षेत्र का है। बेटी ने बताया की पिछ ...और पढ़ें

    मधेपुरा में पति ने अपने इस खौफनाक इरादे के कारण पत्नी की कर दी हत्या। फोटो प्रतीकात्मक
    मधेपुरा में पति ने अपने इस खौफनाक इरादे के कारण पत्नी की कर दी हत्या। फोटो प्रतीकात्मक

    HighLights

    1. दूसरी शादी रचाने के नाम पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा
    2. पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए हत्यारे पति को किया गिरफ्तार
    3. कुमारखंड थाना क्षेत्र के भतनी ओपी के तहत आने वाले बिशनपुर सुंदर पंचायत का मामला

     संवाद सूत्र, (मधेपुरा)। दूसरी शादी रचाने के लिए पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना कुमारखंड थाना क्षेत्र के भतनी ओपी के तहत आने वाले बिशनपुर सुंदर पंचायत का है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक पंचायत के वार्ड 15 निवासी कृष्ण कुमार साह व पत्नी मीरा देवी के बीच तीन साल से विवाद चला आ रहा था। पति दूसरी शादी करना चाह रहा था। इसी बात का पत्नी विरोध करती थी।

    पहले लाठी से पिटाई, बाद में गला दबाया

    तीन दिन पहले ही मीरा देवी मायके से कुपाड़ी गांव लौटी थी। लौटने के बाद भी दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गुरूवार को करीब 11 बजे दिन में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्ण कुमार साह ने लाठी से मीरा देवी की पिटाई कर दी।

    ये भी पढ़ें: Purnia: खेत देखने गए किसान को झाड़ियों में दिखा कुछ ऐसा, बताने पर गांव में मचा कोहराम

    पिटाई से वह बेहोश हो गई। इतने में भी उस जल्लाद का मन नहीं भरा तो उसने इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली। इसकी सूचना ओपी अध्यक्ष अरविंद मिश्रा को दी गई। साथ ही विवाहिता के भाई श्रीनगर थाना के परमानंदपुर निवासी जितेंद्र कुमार को दी।

    पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी पति को किया गिरफ्तार

    सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता की पुत्री नेहा कुमारी (14) ने बताया कि पिता दूसरी शादी करना चाहते थे। इसी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

    खबरें और भी

    आज भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। मामला इतना तूल पकड़ा कि इसके बाद उनके पिता ने मां की पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता फुदर साह के साथ मां और चाचा सहित अन्य लोग पहुंचे। ओपी अध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    ये भी पढ़ें: नाव हादसा : कोसी से लेकर गंडक नदी तक लील चुकी कई जानें, उत्तर बिहार में बड़ी दुर्घटनाएं कोई आज की नहीं