मधेपुरा में ट्रैक्टर विवाद बना खूनी संघर्ष, महिलाओं से भी अभद्रता, लाखों की लूट
मधेपुरा के सिंहेश्वर में ट्रैक्टर बैक करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विजय राजभर और अन्य लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपी ...और पढ़ें

मधेपुरा में ट्रैक्टर पीछे के दौरान हुआ विवाद, फिर हुई झड़प
HighLights
ट्रैक्टर बैक करने पर शुरू हुआ मामूली विवाद।
हमलावरों ने घर में घुसकर की बेरहमी से मारपीट।
महिलाओं से अभद्रता, चार लाख रुपये की लूट का आरोप।
संवाद सूत्र, सिंहेश्वर (मधेपुरा)। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र की रामपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रैक्टर लगाने के विवाद में महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी प्रयास किया गया। साथ ही घर में घुसकर लाठी-डंडे, लोहे की राड व हथियार के बल पर मारपीट की गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़िता ने नकद व जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये की लूट का भी आरोप लगाया है।
सिंहेश्वर थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके देवर ट्रैक्टर बैक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा विजय राजभर के घर के सामने रखे बांस से हल्का सट गया, जिस पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद विजय राजभर सहित दर्जनभर लोग हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और उनके देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब वह घर की ओर भागा तो हमलावर वहां भी पहुंच गए।
इस दौरान उनके साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया। बीच-बचाव करने पर उनके स्वजन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपितों ने दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन व नकद समेत अन्य जेवरात आदि मिलाकर करीब चार लाख की लूट किया। विरोध करने पर हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना में घायल महिला व उनके देवर सहित अन्य स्वजन को सिंहेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी
विद्यालय में चोरी
ग्वालपाड़ा (मधेपुरा)। ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र की शाहपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंदुआरी में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने रोशनदान तोड़कर विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय का कागजात, वाद्य यंत्र केसियो, साउंड, बच्चों के खेलकूद का सामान सहित अन्य सामानों का चोरी कर लिया।
इसे लेकर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जब वे विद्यालय आए तो कमरा का ताला खोलने पर सारा सामान गायब था। चोरी गई सामानों की कीमत लगभग 50 हजार है। तत्काल डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है।