मधेपुरा में किसान की सोते समय गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी FSL टीम
मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में रामपुर डेहरू गांव में 61 वर्षीय किसान कामेश्वर मेहता की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें
-1779706802229_m.webp)
जांच में जुटी टीम। (जागरण)
HighLights
मधेपुरा में 61 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या।
रामपुर डेहरू गांव में सोते समय हुई वारदात।
एफएसएल टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।
संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। बिहारीगंज थाना क्षेत्र में जौतेली पंचायत अंतर्गत रामपुर डेहरू में रविवार की रात सुप्तावस्था में गोली मारकर किसान की हत्या कर दी गई।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान रामपुर डेहरू वार्ड नौ निवासी 61 वर्षीय किसान कामेश्वर मेहता के रूप में हुई है।
उनके पेट और पैर में तीन गोली लगने की बातें बताई जा रही है। हत्या की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। कमरे को सील कर घेराबंदी कर दिया गया। तत्काल मंजौरा पुलिस कैंप से दो जवानों की तैनाती कर दी गई।
बताया जाता हैं कि घर में मृतक कामेश्वर मेहता और उसकी पत्नी गीता देवी अलग-अलग कमरे में सोये थे। इसके अलावा घर घर में कोई नहीं था। इसी बीच रात के करीब दो बजे गोली की आवाज सुनकर गीता देवी ने शोर मचाना शुरू किया।
रात्रिकाल में आस-पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर देखा गया कि कामेश्वर मेहता बिछावन पर लेटा हुआ है। बिछावन पर खून बिखरा पड़ा है। जिसकी मौत हो गई थी। चर्चा है कि हत्यारा दिवाल फांदकर आंगन में प्रवेश कर घटना का अंजाम दिया है।
हालांकि, मृतक एक कमरे में सोया हुआ था। कमरे का दरवाजा किस परिस्थिति में खुला, यह एक बड़ा सवाल है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी कुछ भी नहीं बोल पा रही हैं।
घटना की सूचना पर मृतक के पुत्र और पुत्रियां रामपुर डेहरू पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम से शव आने का इंतजार किया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।
बताया जाता है कि मृतक मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं था। हत्या की सूचना पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिन्दुओ पर जांच कर रही है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को थाना लाया गया है।
अपनी बहन के घर दस दिनों से रह रहा था मृतक का इकलौता पुत्र
मृतक किसान के पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं, सभी शादीशुदा हैं। हालांकि एक पुत्र की मृत्यु 2021 में बीमारी के कारण हो गई थी। पिता की हत्या की खबर सुनकर पुत्री ममता कुमारी, रेणू कुमारी, रूबी कुमारी, प्रियंका कुमारी और खुशबू कुमारी अपनी मायके पहुंच गई हैं।
खबरें और भी
रूबी कुमारी ने बताया कि मेरे भाई प्रेमचंद प्रभाकर का तबीयत खराब रहने के कारण दस दिनों से मेरे ससुराल कदवा गांव में रह रहा था। इस घटना से पूरे परिवार काफी डरे-सहमे हैं। घटना के समय घर पर सिर्फ मां थी, जो काफी डरी हुई हैं।
वह कुछ नहीं बोल पा रही हैं। पोस्टमार्टम से शव आने से पूर्व अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ हैं।
कामेश्वर मेहता की हत्या को लेकर विभिन्न विन्दुओं पर जांच की जा रही हैं। घटना का उद्भेदन के लिए एक टीम गठित किया गया है। टीम जांच में जुट गई हैं। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
अविनाश कुमार, एसडीपीओ उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)