Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाभी बोली- जल्दी चलो और हमसे शादी करो, पंडित के मंत्रोच्चार के बीच चौंकाने वाले रहस्य खुले, मधेपुरा का एक वीडियो तेजी से वायरल

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 09:43 PM (IST)

    मुरलीगंज में एक युवक को अगवा कर उसकी भाभी से जबरन शादी कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हुई इस शादी का वीडियो ...और पढ़ें

    संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा)। मुरलीगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को अगवा कर उसकी भाभी से जबरन शादी कराई गई। बजाप्ता पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण कर शादी की रस्में पूरी की गई। इस अनोखे विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला लगभग एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। 27 मार्च को शिकायत मिलने पर मुरलीगंज थाना में एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद कर उपचार के बाद स्वजन के हवाले कर दिया।

    मामला कैसे हुआ

    यह घटना मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन, काशीपुर की है। काशीपुर निवासी तारिणी प्रसाद साह के पुत्र राजेश कुमार ने अपने छोटे भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 24 मार्च की शाम लगभग सात बजे कुमारखंड प्रखंड के टिकुलिया वार्ड संख्या 10 निवासी हरिलाल साह के पुत्र सुधीर साह, सागर कुमार, अंशु कुमार, दिलखुश कुमार और बैधनाथ साह ने मुकेश कुमार का घर से अपहरण किया। इसके बाद नशे की हालत में युवक की भाभी पूजा कुमारी से जबरन शादी कराने का प्रयास किया गया।

    Madhepura Man Abducted6

    पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद

    जिस महिला से शादी कराई गई, वह राजेश कुमार (41) की पत्नी पूजा कुमारी (30) हैं। उनके और राजेश के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। बताया गया कि पूजा कुमारी के मायके पक्ष के लोगों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर यह शादी कराई। महिला की एक बेटी भी है। वायरल वीडियो में पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी होती हुई दिखाई दे रही हैं।

    पुलिस की कार्रवाई

    मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि युवक को कुमारखंड थाना क्षेत्र से बरामद कर उपचार कराया गया और स्वजन को सौंप दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला मुरलीगंज में कानून व्यवस्था और पारिवारिक विवाद के बीच नये प्रकार की घटनाओं की चिंता पैदा करता है।

    खबरें और भी