Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav को फिर लगा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा; नीतीश कुमार का हाथ थामा

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 06:50 PM (IST)

    हाजी अब्दुस सत्तार ने राजद के शीर्ष नेतृत्व पर बरसते हुए कहा कि राजद अब पूर्ण तरीके से परिवारवाद की पार्टी बन चुकी है। लालू यादव अपने पुत्र व पुत्री म ...और पढ़ें

    Lalu Yadav को फिर लगा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा; नीतीश कुमार का हाथ थामा
    Lalu Yadav को फिर लगा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा; नीतीश कुमार का हाथ थामा

    संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा)। मधेपुरा लोकसभा सहित आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में राजद को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता हाजी अब्दुस सत्तार अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गए।

    मालूम हो कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के मधैली निवासी राजद के राष्ट्रीय सचिव हाजी अब्दुस सत्तार ने चुनावी महासंग्राम के दौरान जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है।

    इस दौरान उनके साथ पुरैनी प्रखंड के उप प्रमुख अंशु कुमार सिंह,पुरैनी प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मु.वाजिद, मु.ताहिर, मु.सकूर, फुरकान आलम, मेराज आलम, मु.सिकंदर, नीतीश कुमार सहित दर्जनों अन्य समर्थक राजद को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए।

    'लालू अपने पुत्र औव पुत्री मोह में...'

    हाजी अब्दुस सत्तार ने राजद के शीर्ष नेतृत्व पर बरसते हुए कहा कि राजद अब पूर्ण तरीके से परिवारवाद की पार्टी बन चुकी है। लालू यादव अपने पुत्र व पुत्री मोह में अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को भूलते जा रहे हैं। यही कारण है कि इस बार पूरे बिहार में राजद का पत्ता साफ हो जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हम लोग शरद यादव के साथ राजद पार्टी रूपी दलदल में फंस गए थे। जहां काफी घुटन महसूस हो रही थी, लेकिन अब हम फिर से अपने पुराने घर में वापस आ गए हैं।

    'बिना तेल वाला लालटेन...'

    हाजी अब्दुस सत्तार ने कहा कि इस बार बिना तेल वाला लालटेन बिहार में बुझा का बुझा रह जाएगा। जबकि एनडीए गठबंधन देश भर में 400 से अधिक सीट जीतने में कामयाब होगा। जदयू में शामिल होने पर मंत्री बिजेंद्र नारायण यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव, निवर्तमान दिनेश चंद्र यादव, बीबी प्रभाकर सहित कई अन्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

    ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: रूडी का नाम सुनते ही 'Rude' हुईं रोहिणी आचार्य! कैमरे पर ही बोल दी ऐसी बात...

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'हमारी भाभी जी के बारे में...', चिराग को गाली देने पर भड़के चाचा पारस; नीतीश से कर दी ये डिमांड