मधेपुरा में सुपौल की युवती का शव फंदे से लटका मिला, प्रेमी पर हत्या का आरोप; FIR दर्ज
मधेपुरा में सुपौल की एक युवती रूबी कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। उसकी मां ने प्रेमी अमित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके साथ उसकी शादी की तैय ...और पढ़ें

मधेपुरा में सुपौल की युवती का शव फंदे से लटका मिला, प्रेमी पर हत्या का आरोप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार किराये के मकान में रह रही सुपौल की एक युवती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के झोकायर गांव निवासी मकसूदन यादव की पुत्री रूबी कुमारी (24) के रूप में हुई है।
मृतका की माता गायत्री देवी के अनुसार जीएनएम की पढ़ाई के बाद किसी एनजीओ में वह प्रशिक्षण ले रही थी। रविवार को बेटी की सहेली ने कमरे में दुपट्टा का फंदा बनाकर आत्महत्या की सूचना दी।
मृतका की मां का आरोप है कि मधेपुरा निवासी अमित कुमार से उनकी बेटी का प्रेम संबंध था। वे लोग शादी की तैयारी कर रही थी। पीछा छुड़ाने के उद्देश्य से प्रेमी ने ही उनकी बेटी की हत्या की है।
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन की उपस्थिति में शव को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल लाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया है। मृतका की माता के आवेदन पर प्रेमी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
गायत्री देवी के अनुसार उनकी पुत्री पुत्री रूबी कुमारी किरण पब्लिक स्कूल के सामने लाज में कमरा लेकर रहती थी और जीएनएम का प्रशिक्षण ले रही थी। रविवार की सुबह आठ बजे उसकी सहेली खुशबू कुमारी ने हमलोगों को सूचना दिया कि कमरे में लोहे के पाइप से दुपट्टा से बने फंदे में रूबी मृत अवस्था में लटकी हुई है।
खबरें और भी
जब वह मौके पर पहुंचीं तो रूबी कुमारी के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने प्रेमी अमित कुमार पर रूबी कुमारी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के कमरे की जांच की व आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
दवा दुकानदार अमित कुमार से था प्रेम प्रसंग, चल रही थी शादी की तैयारी:
गायत्री देवी का आरोप है कि मधेपुरा में जीएनएम का प्रशिक्षण ले रही उनकी मेरी पुत्री का चंद्रकिशोर यादव के पुत्र अमित कुमार से प्रेम प्रसंग था। अमित बस स्टैंड के समीप दवा की दुकान चलाता है।
जब उन लोगों को प्रेम पसंग की जानकारी मिली तो दोनों की शादी कराने पर राजी हो गए। हमलोग शादी की तैयारी में जुट गए। इधर, प्रेमी अमित कुमार ने रूबी से पीछा छुड़ाने के मकसद से उसे मारकर लटका दिया है।
सहेली खुशबू ने धक्का देकर खोला था दरवाजा:
घटना की जानकारी सबसे पहले रूबी कुमारी के कमरे के बगल के कमरे में रह रही सहेली खुशबू कुमारी को हुई। खुशबू के अनुसार वह रोज की तरह वह सुबह रूबी को जगाने गई थी। रूबी अक्सर देर तक सोती थी। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
शक होने पर दरवाजे को धक्का दिया गया, जो खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर वह दंग रह गई। रूबी कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। घटना की खबर फैलते ही अफरातफरी मच गई।
आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस तथा स्वजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया।
प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज:
सुपौल निवासी युवती का फंदे से लटककर आत्महत्या की सूचना मिलने पर तत्काल शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के माता के आवेदन पर प्रेमी के खिलाफ हत्या कर मामला दर्ज कर लिया गया है। आत्महत्या एवं हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। - विमलेंदु कुमार, थानाध्यक्ष, मधेपुरा