बिहार: छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने आरोपी की पत्नी को किया गिरफ्तार
बेगूसराय की 11वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में मधेपुरा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का प ...और पढ़ें
-1784389382560_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बेगूसराय की छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मधेपुरा से आरोपी दिलीप मेहता की पत्नी अर्चना देवी गिरफ्तार।
मुख्य आरोपी दिलीप मेहता पुलिस की गिरफ्त से अभी फरार।
संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। इंटरनेट मीडिया पर बेगूसराय की 11 वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव से एक महिला को गिरफ्तार की है।
हालांकि उक्त मामले में गिरफ्तार अर्चना देवी का पति दिलीप मेहता भाग निकला। उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस की सहयोग से बेगूसराय जिले के बखरी थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की।
महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए उदाकिशुनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि बेगूसराय के बखरी थाना में विगत छह जून को केस दर्ज किया गया था।
जिसमें मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव के दिलीप मेहता व उसकी पत्नी अर्चना देवी और उसका भाई अमित कुमार को आरोपित बनाया गया है।
छात्रा की फेक आइडी बनाकर प्रसारित किया था वीडियो
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार, अर्चना देवी का पति दिलीप मेहता बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पीड़ित छात्रा के रिश्तेदार के तौर पर आता-जाता था। वह किसी न किसी बहाने से छात्रा के घर आता-जाता रहा। छात्रा के स्वजन से नजर बचाकर कई बार उसने अश्लील हरकतें करने की कोशिश की है।
लोक-लाज के डर से छात्रा लगातार बात छिपाती रही। आरोपित दिलीप की बात न मानने पर उसने धमकी दिया। अंततः छात्रा का फेक आइडी बनाकर कर उसका अश्लील वीडियो वाट्स ग्रुप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर प्रसारित कर दिया।
छात्रा के माता-पिता व सगे-संबंधियों ने प्रसारित वीडियो जब विभिन्न सोशल मीडिया पर देखा तो आरोपित के भाई अमित कुमार एवं पत्नी अर्चना देवी को सूचित किया। जिसके बाद आरोपित दिलीप का भाई और पत्नी ने भी पीड़िता के मां-बाप को उल्टे ही गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
उदाकिशुनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि बेगूसराय की पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। बुधामा कैंप की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर घर से ही आरोपित अर्चना देवी को गिरफ्तार कर बेगूसराय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।