Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! मधुबनी में नकली सोना बेचने वाला गिरोह सक्रिय, लालच में न आएं, चार दबोचे गए

    By Madan Lal Karna Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 24 Dec 2025 05:05 PM (IST)

    Madhubani Latest News : बिहार के मधुबनी जिले में नकली सोना बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो असली सोना ...और पढ़ें

    शातिरों के पास से बरामद नकली सोना । जागरण

    शातिरों के पास से बरामद नकली सोना । जागरण

    HighLights

    1. नकली सोना बेचने वाला गिरोह सक्रिय

    2. पुलिस ने चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

    3. 700 ग्राम नकली सोना बरामद

    संवाद सहयोगी, बाबूबरही (मधुबनी)। बिहार के मधुबनी में सस्ते दाम पर असली सोना मिलने का लालच इन दिनों लोगों की जेब पर भारी पड़ सकता है। चमकदार धातु और मीठी बातों के सहारे ठगों का एक गिरोह भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहा है।

    नकली सोना थमाकर फरार होने वाले इस गिरोह की सक्रियता ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हाल ही में पुलिस ने चार सदस्यों को दबोच कर इस ठगी के खेल का पर्दाफाश किया है, लेकिन सवाल अब भी वही है, क्या आप लालच से बच पाएंगे?

    नकली सोना थमाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

    असली सोना का झांसा देकर नकली सोना थमाने वाले गिरोह के चार सदस्य दबोचे गए हैं। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज करते बुधवार को जेल भेज दिया।

    सभी उड़ीसा प्रदेश अंतर्गत जिला जाजपुर  थाना जखपुर, ग्राम रबाना के वासी हैं। जानकारी के अनुसार इस गिरोह के एक सदस्य सोमवार को खड़गबनी गांव निवासी अभिषेक कुमार दास के बिस्कुट फैक्ट्री पर आया। फिर ट्रेन में मिले सोने का हवाला देते इसे कम दाम में बेचने की बात कही।

    फिर अन्य साथियों के ठिकाने पर इन्हें ले गया।  ठिकाने पर अन्य तीन सदस्य मौजूद थे। जो रुमाल में रखे  सोने जैसे दिखने वाले मोती  में से चार मोती अभिषेक को निकाल कर दिया।

    अभिषेक ने जब इसकी जांच कराई तो असली पाया गया। कुछ देर के लिए इनका लालच बढा। किंतु गिरोह के सदस्य पर शक की सूई भी बढ़ी। इन्होंने सूचना पुलिस को दी। मंगलवार को सदर एसडीपीओ टू मनोज कुमार राम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

    खबरें और भी

    जिसमें थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एएसएचओ संतोष कुमार, कंचन पांडे, सोनाली सिंह, लालबाबू राय, ललितेश भारती आदि शामिल थे। गिरोह के सदस्यों के खड़गबनी के एक गाछी में होने की बात सामने आई। 

    छापेमारी की गई। गिरोह के चारों सदस्य धराए। जिसने अपना नाम संतोष पोदान, कृष्णा पोदान, सामू पोदान एवं वीरेंद्र पोदान बताया। इसके संग से एक पोटली में लगभग 700 ग्राम सोने जैसा चमकीले रंग का मोती मिला। प्रथम दृश्टया यह नकली प्रतीत होता है।