Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी के बाबूबरही में अगवा युवक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

    By Madan Lal Karna Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 01 Feb 2026 04:27 PM (IST)

    मधुबनी के बाबूबरही में 20 वर्षीय अभिनंदन यादव का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वह दिल्ली में काम करता था और श्राद्धकर्म के लिए ग ...और पढ़ें

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रतीकात्मक फोटो

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Murder Case: बाबूबरही थाना क्षेत्र के मुनि बाबा स्थान के समीप रविवार दोपहर करीब दो बजे एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

    मृतक की पहचान लौकही के अंधरामठ थाना क्षेत्र के बेगबना गांव निवासी अभिनंदन यादव (पिता त्रिभुवन यादव) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में एक होटल में काम करता था और कुछ समय से गांव में ही रह रहा था।

    परिजनों के अनुसार, अभिनंदन पिछले आठ-दस दिनों से अपनी फुआ संजू देवी के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने आया हुआ था। शनिवार रात सम्पिंडन भोज के दौरान भोजन परोसने को लेकर देवड़ा गांव के आनंद यादव और अभिनंदन के रिश्तेदार दीपांशु के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान मारपीट भी हुई, जिसका अभिनंदन ने विरोध किया था।

    बताया गया कि विवाद के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया और अभिनंदन रात में एक ग्रामीण के यहां सोने चला गया। देर रात वह अचानक वहां से निकल गया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

    खबरें और भी

    रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर मुनि बाबा स्थान स्थित गाछी में उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    मृतक की फुआ संजू देवी ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों से रात में विवाद हुआ था, उन्होंने ही अभिनंदन का अपहरण कर हत्या कर दी। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताया है। आरोपित सभी लोग उनके ही पट्टीदार बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।