Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतमाला सड़क निर्माण में फ्लैंक की मिट्टी कटाई से किसान परेशान, जांच की मांग तेज

    By Amod Kumar Jha Edited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:06 PM (IST)

    Bharatmala Project Bihar: मधुबनी के बेनीपट्टी में भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण के दौरान फ्लैंक से मिट्टी कटाई ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    संवाद सहयोगी, बेनीपट्टी (मधुबनी)। NH Road Work Complaint: देश की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत बन रही सड़क जहां कनेक्टिविटी को मजबूत करने का दावा कर रही है, वहीं मधुबनी के बेनीपट्टी इलाके में यह निर्माण कार्य किसानों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

    धनौजा गांव में सड़क निर्माण के दौरान फ्लैंक से मिट्टी कटाई ने खेतों तक पहुंच को मुश्किल बना दिया है।

    किसानों ने डीएम से लगाई गुहार

    गांव के समाजसेवियों और किसानों ने इस समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी मधुबनी को सामूहिक आवेदन सौंपा है। आवेदन पर प्रदीप मिश्र, प्रवीण मिश्र, मोद नारायण झा, विभीषण झा समेत दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं।

    उन्होंने फ्लैंक से मिट्टी कटाई की उच्च स्तरीय जांच कराने और इस पर रोक लगाने की मांग की है।

    खेत तक पहुंचने में हो रही दिक्कत

    किसानों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर फ्लैंक से मिट्टी काटकर गड्ढे बना दिए गए हैं, जिससे ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण लेकर खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

    इससे न सिर्फ खेती का काम प्रभावित हो रहा है, बल्कि किसानों की रोजमर्रा की गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं।

    बरसात में बढ़ सकता है खतरा

    ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बारिश और बाढ़ के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा। खासकर बच्चों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।

    एनएचएआई से हस्तक्षेप की मांग

    समाजसेवियों ने डीएम से आग्रह किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर एनएचएआई के परियोजना निदेशक से बात करें और फ्लैंक की कटाई रोकने के साथ-साथ गड्ढों को भरवाने की व्यवस्था कराएं।

    विकास और जमीन के बीच संतुलन 

    यह मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने लाता है कि विकास कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं और जमीन से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण के साथ-साथ उनकी खेती और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए, ताकि विकास का लाभ सभी तक संतुलित तरीके से पहुंच सके।

    खबरें और भी