Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी में दर्दनाक हादसा, जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से पांच भाई बहनों की मौत

    By Brajmohan MishraEdited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:34 PM (GMT+05:30)

    बिहार के मधुबनी जिले के केरवार गांव में जेसीबी से खोदे गए एक गहरे गड्ढे में जमा पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक ...और पढ़ें

    एक ही परिवार के पांच बच्चों के डूबने के बाद शोकाकुल परिजन। फोटो: जागरण

    एक ही परिवार के पांच बच्चों के डूबने के बाद शोकाकुल परिजन। फोटो: जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। बिस्फी प्रखंड पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव में मिट्टी खनन के लिए जेसीबी से खोदे गए एक गहरे गड्ढे में जमा पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की असमय मौत हो गई।

    मृतकों में सगे और चचेरे भाई-बहन शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    यह दर्दनाक वाकया बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केरवार गांव का है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के बच्चे घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत की तरफ गए थे।

    इस खेत में करीब दो साल पहले जेसीबी मशीन से मिट्टी निकालने के लिए एक बड़ा और गहरा गड्ढा खोदा गया था। हालिया दिनों में हुए जलजमाव के कारण इस गड्ढे में काफी पानी भरा हुआ था। सभी बच्चे इसी गड्ढे में जमा पानी में नहाने के लिए उतरे थे।

    e303db3a-33e6-4048-8f81-aebbea125ac0

    नहाने के दौरान एक-एक कर सभी बच्चे गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूब गए।

    मृतकों में चार बहनें और एक भाई शामिल

    स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस वीभत्स हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान दिनेश पंडित की 12 वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी और उनका 10 वर्षीय पुत्र बसंत पंडित के रूप में हुई है। वहीं, उनके चचेरे भाई-बहनों में छोटे पंडित का 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, ललित पंडित की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी और नुनु पंडित की 12 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    Madhubani News

    चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण

    जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय वहां कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे। अपने साथियों को पानी में डूबता देख उन बच्चों ने शोर मचाना और चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

    बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद सभी पांचों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गड्ढे से बच्चों के बेजान शव बाहर निकलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

    प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद

    ग्रामीणों के मुताबिक, जेसीबी से अनियोजित तरीके से की गई खुदाई के कारण इस गड्ढे की गहराई करीब 15 फीट हो चुकी थी, जो बारिश के पानी से लबालब भरा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बेनीपट्टी के एसडीएम (SDM), डीएसपी (DSP) और भारी संख्या में पुलिस बल पतौना थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी स्थिति को संभालने और आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई में जुट गए हैं।