Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhubani News: रसोई गैस की किल्लत से मचा हाहाकार, खाना बनाने के लिए लेना पड़ रहा लकड़ी का सहारा

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 09:06 AM (IST)

    मधुबनी के जयनगर में सिलेंडर की किल्लत को लेकर हाहाकार मच गया है। दिवाली और छठ पर्व से ही गैस की आपूर्ति में कमी से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस ऐजेंसी में ...और पढ़ें

    रसोई गैस की किल्लत से मचा हाहाकार
    रसोई गैस की किल्लत से मचा हाहाकार

    HighLights

    1. कम आपूर्ति के कारण गैस एजेंसी में सिलेंडर के लिए मारामारी
    2. केवल अपने लोगों मुहैया कराया जा रहा गैस

    संवाद सूत्र, जयनगर। सीमावर्ती शहर जयनगर में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। खाना बनाने के लिए उपभोक्ताओं को लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। दिवाली व छठ पर्व से ही गैस की आपूर्ति में कमी से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा था।

    जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित सपना इंडेन इंटरप्राइजेज गैस ऐजेंसी अधिकारियों के अनुसार, गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को ससमय रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं किया जा रहा है। 

    13 हजार कस्टमर्स का नाम दर्ज

    आपको बता दें कि सपना इंडेन इंटरप्राइजेज गैस ऐजेंसी में लगभग 13 हजार उपभोक्ता का नाम दर्ज है। उक्त एजेंसी से जयनगर प्रखंड के दुल्लीपट्टी, बैरा, बरही, सिलकोर, रजौली, धमियांपट्टी, देवधा, उसराही, पीठवा टोला, डोङवार, कोरहिया के अलावे बासोपट्टी प्रखंड के छतौनी, नरार कलुआही प्रखंड के कालीकापुर के साथ शहरी क्षेत्र शामिल हैं।

    गैस ऐजेंसी में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण प्रति माह 25 ट्रक सिलेंडर की आवश्यकता होती है। लेकिन बीते 15 दिनों में गैस सिलेंडर के मात्र चार ट्रक सपना गैस ऐजेंसी को मुहैया कराई गई है।

    बता दें कि एक ट्रक पर करीब तीन से पांच सौ तक गैस सिलेंडर लोड रहता है। कम सिलेंडर की आपूर्ति के कारण गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं द्वारा गैस के लिए मारामारी होती है।

    क्या कहते हैं उपभोक्ता  

    कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र महतों, मो. नसीम अंसारी, प्रमोद कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, मो. मुन्ना, प्रदीप कुमार यादव, अजय कापर समेत दर्जनों की संख्या में उपभोक्ताओं ने बताया कि दिपावली व छठ पर्व के समय से ही गैस ऐजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही है।

    जिस कारण लोगों को पुनः लकड़ी के सहारे खाना बनाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कम सिलेंडर की आपूर्ति होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर भेंडर के द्वारा अपने चहेते लोगों को सिलेंडर मुहैया कराया जाता है।

    खबरें और भी

    वहीं, भेंडर द्वारा निर्धारित राशि के साथ तीस रुपये अतिरिक्त वसूल करने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर के आभाव के कारण खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी से खाना बनाया जा रहा है।

    क्या कहते हैं प्रबंधक 

    सपना इंडेन इंटरप्राइजेज गैस ऐजेंसी के प्रबंधक श्यामल ठाकुर ने बताया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति कम हो रही है। जिस कारण उपभोक्ताओं को प्रयाप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जल्द ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि ऐजेंसी को प्रतिदिन एक ट्रक सिलेंडर का खपत है। लेकिन सिलेंडर की आपूर्ति कम हो रही है। पंद्रह दिनों में मात्र चार ट्रक सिलेंडर आया है। जिस कारण थोड़ा परेशानी हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं के अन्य आरोपों को निराधार बताया।

    यह भी पढ़ें- तेजस्वी बोले- हमने आरक्षण बढ़ाया, कम समय में पांच लाख नौकरियां दी; केंद्रीय गृह मंत्री पर बोला हमला

    यह भी पढ़ें- West Champaran News: घात लगाए बाघ ने चारा काट रहे किसान पर किया हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम