Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'नीतीश कुमार से 2 माह से मिलने नहीं दिया जा रहा', झंझारपुर से JDU सांसद का वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:20 PM (IST)

    Bihar Politics Update: झंझारपुर के जदयू सांसद रामप्रीत मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे दावा कर रहे हैं कि उन्हें दो महीने से नीतीश कुमार से ...और पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व सांसद रामप्रीत मंडल। फाइल फोटो

    पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व सांसद रामप्रीत मंडल। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। Jdu Mp Viral Video: झंझारपुर के जदयू सांसद रामप्रीत मंडल (Rampreet Mandal) का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें दो महीने से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

    सम्राट चौधरी दो मिनट में बुला लिए

    सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) दो मिनट में बुला लिए व मिले हमसे। नीतीश कुमार के लिए कहा जाता है कि वे बीमार हैं। यह उनकी गलती नहीं, हमको दो बार टिकट दिए, ठीक है। लेकिन बात तो सुनिए। हालांकि दैनिक जागरण इस प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    'नीतीश कुमार से भी गलती हुई'

    वीडियो में कहा जा रहा है कि आज हम लोग तकलीफ में हैं। भटके हुए हैं। हमारा पिछड़ा, अतिपिछड़ा सब भटका हुआ है। वीडियो में कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार से भी गलती हुई। हरिजन को बनाते, पिछड़ा अतिपिछड़ा को बनाते।

    44 सेकेंड के इस प्रसारित वीडियो को किसी ने छिपाकर बनाया है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले का यह वीडियो है, जो अब प्रसारित हुआ है।

    पुराना वीडियो काट-छांट कर चलाया

    इस संबंध में सांसद रामप्रीत मंडल ने फोन पर बताया कि वे बीमार थे। दिल्ली में हैं। कोई पुराना वीडियो काट-छांट कर चलाया होगा। मैंने नहीं देखा है। देखता हूं।

    नीतीश कुमार के बारे में मैं कभी ऐसा नहीं सोचता हूं। उन्होंने दो बार मुझे सांसद बनाया है। देखता हूं, क्या है मामला। सूत्रों के अनुसार प्रसारित वीडियो का शीर्ष नेतृत्व ने संज्ञान लिया है।

    खबरें और भी