मधुबनी में चलती स्कूल वैन में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से कुछ ही मिनटों में जलकर राख
Madhubani School Van Fire: मधुबनी के बेनीपट्टी में एक निजी स्कूल की चलती वैन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही क ...और पढ़ें

लोरिका गांव के निकट स्कूल वैन में लगी आग। फोटो सौ.: ग्रामीण
HighLights
बेनीपट्टी में निजी स्कूल की चलती वैन में लगी आग।
वैन में बच्चे सवार नहीं थे, बड़ा हादसा टला।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, वैन जलकर राख।
संवाद सहयोगी, बेनीपट्टी(मधुबनी)। Madhubani School Van Fire: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी स्कूल की चलती वैन में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वैन में कोई स्कूली बच्चा सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बच्चों को छोड़कर लौट रही थी वैन
जानकारी के अनुसार उच्चैठ स्थित एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर सुरक्षित छोड़ने के बाद खाली लौट रही थी। लोरिका गांव के पास पहुंचते ही वाहन से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, आग तेजी से फैल गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
ग्रामीणों ने किया आग बुझाने का प्रयास
वैन में आग लगने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर राख हो गया।
दमकल ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्कूल वैन पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
खबरें और भी
शॉर्ट सर्किट होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद निजी स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस और नियमित तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
यह हादसा स्कूल प्रबंधन के लिए वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता की ओर इशारा करता है।