विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के मधुबनी में बैलेट बॉक्स चोरी मामले का खुलासा, 27 मतपेटी बरामद, महिला हिरासत में

Published: Fri, 28 Aug 2026 06:07 PM (IST)

मधुबनी के मधेपुर प्रखंड कार्यालय से चोरी हुए 27 बैलेट बाक्स बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में एक ...और पढ़ें

मधेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से बरामद बैलेट बॉक्स व जर्जर भवन। फोटो: जागरण

मधेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से बरामद बैलेट बॉक्स व जर्जर भवन। फोटो: जागरण

HighLights

  1. मधेपुर प्रखंड कार्यालय से चोरी हुए 27 बैलेट बाक्स बरामद।

  2. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर विभिन्न स्थानों से बाक्स खोजे।

  3. चोरी के मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

संवाद सहयोगी, मधेपुर (मधुबनी)। Madhubani Ballot Box Theft: मधुबनी के मधेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एक पुराने व जर्जर भवन से चोरी किए गए 27 बैलेट बाक्स बरामद किए गए हैं।

घटना गुरुवार अहले सुबह की बताई जा रही है। चोरों ने प्रखंड परिसर के दक्षिणी हिस्से में स्थित कमरे की खिड़की उखाड़कर बैलेट बाक्स चोरी कर लिए थे।

27MAB_M_30_27082026_318.JPG

कई जगह मिले बैलेट बाक्स

घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल के आसपास खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान एसएफसी गोदाम की ओर जाने वाली सड़क और उसके आगे कलमबाग में कई बैलेट बाक्स बिखरे मिले। बाद में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित महादलित टोला के कुछ घरों के पीछे से भी बैलेट बाक्स बरामद किए।
एक महिला को हिरासत में लिया गया है। उसके घर के पीछे से भी बैलेट बाक्स बरामद हुए थे।

27MAB_M_28_27082026_318.JPG

27 बैलेट बाक्स बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 27 बैलेट बाक्स बरामद किए गए हैं। करीब 11 बजे झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा भी मधेपुर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया बैलेट बाक्स चोरी कर कहीं बेचने का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। इस संबंध में बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने थाने में चोरी से संबंधित आवेदन दिया है।

आवेदन में मधेपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 13 के चार ज्ञात और कुछ अज्ञात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

रिकार्ड से होगा मिलान

बीडीओ के आवेदन में कितने बैलेट बाक्स चोरी हुए, इसका उल्लेख नहीं है। पुलिस के अनुसार बरामद बैलेट बाक्स का भंडारण संबंधी रिकार्ड से मिलान किया जाएगा। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।