Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न, मधुबनी में प्रदर्शनकारियों ने बताया छात्रों के आंदोलन की जीत

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 04:14 PM (IST)

    Madhubani Political News: मधुबनी के घोघरडीहा में मिथिलांचल संघर्ष समिति ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर जश्न मनाया और ...और पढ़ें

    घोघरडीहा के स्टेशन चौक स्थित विद्यापति गोलंबर के समीप प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी।

    घोघरडीहा के स्टेशन चौक स्थित विद्यापति गोलंबर के समीप प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी।

    HighLights

    1. घोघरडीहा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर जश्न।

    2. मिथिलांचल संघर्ष समिति ने छात्रों के आंदोलन की जीत बताया।

    3. शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग, पुतला दहन भी किया।

    संवाद सहयोगी, घोघरडीहा (मधुबनी)। Madhubani Student Protest: मिथिलांचल संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को घोघरडीहा के स्टेशन चौक स्थित विद्यापति गोलंबर के समीप प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न मनाया।

    स्टेशन चौक पर प्रदर्शन

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी' समेत विभिन्न नारे लगाए। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला भी दहन किया गया और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया गया।

    इस्तीफे के बाद जश्न

    प्रदर्शन के बीच इंटरनेट मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने की खबर सामने आने के बाद प्रदर्शनकारियों ने खुशी जताई। उन्होंने इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।

    नेताओं ने सरकार को घेरा

    प्रदर्शन का नेतृत्व ई. गौरीशंकर यादव, पूर्व मुख्य पार्षद शंकर झा, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र कुमार मंडल और प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ झा 'राजा' ने किया। नेताओं ने कहा कि सरकार ने फैसला लेने में देरी की, जिससे देशभर में छात्रों का आक्रोश बढ़ा।

    आंदोलन को बताया सफल

    वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस कार्रवाई की गई, लेकिन छात्र पीछे नहीं हटे। उनका कहना था कि छात्रों की एकजुटता के कारण आंदोलन सफल रहा और यह लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है।

    प्रदर्शन में हैदर अली, मुरारी झा, महादेव यादव, मुकेश कुमार झा, मुकुंद कुमार झा सहित मिथिलांचल संघर्ष समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।