Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सावन में मटन खाते हैं लालू यादव', RJD-Congress की डिनर पार्टी पर बीजेपी का तंज, कहा- बदनाम कर रहे हैं सनातन

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 01:45 PM (IST)

    बिहार में मटन पर सियासत गर्म है। अमित शाह झंझारपुर में शनिवार को रैली करने जा रहे हैं। इसके लिए मंच भी सज चुका है। अब इसी मंच से भाजपा ने राजद और कांग ...और पढ़ें

    'सावन में मटन खाते हैं लालू यादव', RJD-Congress की डिनर पार्टी पर बीजेपी का तंज
    'सावन में मटन खाते हैं लालू यादव', RJD-Congress की डिनर पार्टी पर बीजेपी का तंज

    HighLights

    1. झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले ही सियासत गर्म
    2. केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने लोगों को संबोधित कर साधा निशाना

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, मधुबनी। बिहार के झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले ही सियासत गर्म हो गई है। शाह के लिए सजाए गए मंच से एक-एक करके भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने एक बड़ा बयान देकर कड़ा सियासी प्रहार किया है।

    झंझारपुर में सजे मंच पर अमित शाह के आने से पहले केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवारवाद वालों के घमंडिया गठबंधन ने केवल सनातन धर्म को गालियां देने का काम किया है। सनातन को बदनाम करने का काम किया है।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को लालू यादव ने सिखाया मटन बनाना, बेटी मीसा के घर पर राजनीतिक 'मसालों' का भी दिया ज्ञान

    उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी की लहर में ये खत्म हो जाएंगे। लालू यादव पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि लालू सावन में मटन खाते हैं। वहीं, इनके नेता रामचरितमानस को साइनाइड कहकर सनातन को बदनाम कर रहे हैं।

    पलटूराम की सरकार को उखाड़ फेंकें : सहरसा विधायक

    इसके बाद पूर्व मंत्री सहरसा विधायक नीरज बब्लू ने कहा कि मोदी ने कोरोना में लोगों को जीवनदान दिया, वैक्सीन दिया, खाना दिया, मिथिलांचल और सीमांचल को जोड़ा। पलटूराम की सरकार को उखाड़ फेंकें।

    मुगल काल में सनातन खत्म नहीं हुआ : अशोक यादव

    मधुबनी के सांसद अशोक यादव ने मंच से कहा कि मुगल काल में सनातन खत्म नहीं हुआ तो अब क्या होगा। ऐसा सोचने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे। पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा कि विपक्ष गठबंधन वाले राम और सनातन को समाप्त करना चाहता है।

    खबरें और भी

    आरसीपी सिंह भी विपक्ष पर बरसे

    आरसीपी सिंह ने कहा कि जो लोग रामराज्य और सुशासन की बात करते हैं और राम को ही खत्म करने की सोच रखते हैं। नीतिश पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं 73 साल के हो गए और आने वाले 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी (PM Mdi) हजारों वर्ष तक भारत के भविष्य की बात करते हैं।

    रेणु देवी ने साधा निशाना

    पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि 62 पार्टी मिलकर घमंडिया गठबंधन बना है, वे मोदी जैसे शेर का सामना नहीं कर सकते। वे कहते हैं कि अतिपिछड़ा मेरा वोट है, लेकिन उपमुख्यमंत्री मंत्री बेटे या बेटी को बनाएंगे। जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है।

    बिहार सरकार के कारण दरभंगा एम्स का काम रुका : पूर्व मंत्री

    पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा बिहार सरकार के रवैये के कारण दरभंगा में एम्स (Darbhanga AIIMS) का काम रुक गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भारतीय जन संघ से भाजपा तक सिद्धांत पर चली। अमित शाह ने धारा 370 (Article 370) खत्म किया। इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में परिवारवाद है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री मंगल पांडे भी पहुंचे।

    जंगलराज में शिक्षा चौपट : विजय सिन्हा

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि ये सीता की धरती है यहां से सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम होगा। जंगलराज वाले लोग 30 साल में समाज में घृणा फैला रहे हैं। शिक्षा को चौपट कर दिया है।

    सुनक ने भी कहा जय श्रीराम : चौबे

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने कहा कि कर्पूरी और ललित मिश्रा की धरती है मिथिलांचल। इन लोगों की धरती को घमंडिया गठबंधन लूट नहीं सकते हैं। ये ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे हैं।

    नीतीश कुमार मुंबई गए थे, सपने लेकर लेकिन फूफा की तरह मुंह फुलाकर आ गए। ये लूटने वाले हैं। वहीं, सनातन को खत्म करने वाले के आगे नरेंद्र मोदी है। जिसकी ताकत जी-20 में दिखी। ऋषि सुनक जैसे नेता ने भी जयश्रीराम कहा।