मधुबनी के भैरवस्थान में पूर्वी चंपारण के युवक का मिला शव, क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली
मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव और क्षतिग्रस्त बाइक मिली है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के किशन झा के रूप में हुई है, ...और पढ़ें

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
HighLights
भैरवस्थान में सड़क किनारे युवक का शव मिला।
मृतक पूर्वी चंपारण का किशन झा था।
पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani News: भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम में गुरुवार देर रात सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल के पास उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी किशन झा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह पानीपुरी बेचने का काम करता था।
घटना की सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है।