Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC 70th Result 2026: पिता के निधन के बाद मां ने संभाली जिम्मेदारी, आरती बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 06:56 PM (IST)

    BPSC Result 2026: मधुबनी के मधेपुर प्रखंड की आरती कुमारी ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। पिता ...और पढ़ें

    आरती कुमारी। फाइल फोटो

    आरती कुमारी। फाइल फोटो 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मधेपुर (मधुबनी)। BPSC 70th Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड की बेटी आरती कुमारी ने शानदार सफलता हासिल की है।

    तरडीहा गांव की रहने वाली आरती का चयन सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। परिणाम घोषित होने के बाद परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

    चार साल की उम्र में पिता का उठ गया साया

    आरती कुमारी के पिता स्व. दिलीप कुमार यादव का निधन तब हो गया था, जब वह मात्र चार वर्ष की थीं। इसके बाद उनकी मां रानी देवी ने अकेले ही दोनों बेटियों की परवरिश की। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेटियों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।

    गांव से शुरू हुई शिक्षा

    आरती ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की। वर्ष 2015 में श्री केशवर उच्च विद्यालय से मैट्रिक और 2017 में सीएम साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

    इसके बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और निरंतर मेहनत के बल पर बीपीएससी में सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर बनने का सपना पूरा किया।

    मां के संघर्ष को मिली सफलता

    आरती की सफलता को उनकी मां रानी देवी के वर्षों के संघर्ष का प्रतिफल माना जा रहा है। अकेले परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाई और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

    बीपीएससी का परिणाम आने के बाद तरडीहा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने आरती को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा नेता ज्योति झा ने भी उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायी बताया।