Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: फुलहर में पहली बार मिले थे प्रभु श्रीराम और माता सीता, सीएम नीतीश बोले- यहां बनेगा पर्यटन स्थल

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 01:17 PM (IST)

    Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी में जीविका दीदियों से संवाद किय ...और पढ़ें

    प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा।
    प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा।

    HighLights

    1. मधुबनी में सीएम ने 1107.49 करोड़ की 139 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
    2. लौकही प्रखंड में 500 एकड़ में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मधुबनी में बनेगा अंतरराज्यीय बस अड्डा

    ब्रज मोहन मिश्र, मधुबनी। प्रगति यात्रा पर रविवार को मधुबनी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के विकास के लिए पर्यटन, औद्योगिक और परिवहन की सुविधा सहित कई घोषणाएं कीं।

    उन्होंने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है। वे काम में विश्वास करते हैं। सीएम ने कहा कि माता सीता व प्रभु राम की प्रथम मिलन स्थली फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप विकसित किया जाएगा।

    लौकही प्रखंड में बनगामा गांव के समीप लगभग 500 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डे को छोटे विमानों के लिए ‘उड़ान योजना’ में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने और मधुबनी में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण करने की बात कही।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने 1107.49 करोड़ की 139 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 47 योजनाओं का लोकार्पण है।

    सबसे ज्यादा नगर व आवास विभाग की 33 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मिथिला हाट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विकास की कई योजनाओं पर चर्चा की।

    इसमें मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण प्रमुख है। इसके तहत कनकपुर से जगतपुर तक सड़क निर्माण कराया जाएगा तथा इसे पंडौल बाइपास से जोड़ा जाएगा।

    इससे जाम से मुक्ति मिलेगी। जयनगर शहीद चौक के पास आरओबी का निर्माण होगा। कमला नदी से मृत कमला-पुरानी कमला-जीवछ नदी को आपस में जोड़ा जाएगा।

    इससे जिले में बाढ़ नियंत्रण के साथ सिंचाई की भी सुविधा होगी। पश्चिमी कोशी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा नहर एवं उग्रनाथ शाखा नहर का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण किया जाएगा। मिथिला हाट का और विस्तारीकरण किया जाएगा।

    सुक्की में नदी जोड़ा प्रोजेक्ट के मानचित्र और काम देखा

    इससे पहले मुख्यमंत्री खुटौना के दुर्गीपट्टी पहुंचे। वहां जीविका दीदियों के स्टाल का अवलोकन करने के दौरान कहा कि जब 2005 में उनकी सरकार बनी तो देखा कि यहां कुछ नहीं है।

    इसके बाद कर्ज लेकर हमलोगों ने यहां पर शुरू किया। जैसे ही ये शुरू हुआ, विकास होते गया। 2006 में स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की। तब हमने महिलाओं को जीविका दीदी कहा।

    इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों से संवाद किया। सीएम ने झंझारपुर के अररिया में सुरगवे नदी पर बने रीवर फ्रंट का लोकार्पण किया।

    वे खुटौना के दुर्गीपट्टी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइिकल का वितरण किया। खजौली के सुक्की में नदी जोड़ा प्रोजेक्ट के मानचित्र और काम का अवलोकन किया।

    प्रगति यात्रा के दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य व जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी, नीतीश मिश्रा, लेसी सिंह, शीला मंडल, मधुबनी सांसद अशोक यादव आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें-

    समस्तीपुर को मिली 937 करोड़ की सौगात, CM नीतीश ने एकसाथ दी ढेर सारी खुशखबरी; नई घोषणा से बदल जाएगी शहर की सूरत

    Bihar News: मंत्री के भाई की गंडागर्दी पर भड़क उठे तेजस्वी यादव, Video वायरल होने के बाद बोले- सब छाती पीट-पीटकर...

    खबरें और भी