विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा-जयनगर का सफर होगा आसान, चौड़ी होगी सड़क, दो जगह बनेंगे बाइपास

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:24 PM (IST)

दरभंगा-जयनगर NH 527B का लगभग 370 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे यात्रा आसान होगी। इस परियोजना ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. दरभंगा-जयनगर NH 527B का 370 करोड़ से चौड़ीकरण।

  2. सड़क की चौड़ाई 7 से 10 मीटर की जाएगी।

  3. यातायात सुगम बनाने को दो बाइपास बनेंगे।

संवाद सहयोगी, जयनगर (मधुबनी)। दरभंगा से जयनगर और भारत-नेपाल सीमा तक का सफर आने वाले दिनों में पहले से अधिक आसान और आरामदायक होने वाला है।

संकरी सड़क, घनी आबादी और घुमावदार रास्तों से होने वाली परेशानी दूर करने की तैयारी है। इसके लिए करीब 370 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी का चौड़ीकरण किया जाएगा।

सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर होगी। साथ ही, यातायात को सुगम बनाने के लिए दो स्थानों पर बाइपास भी बनाए जाएंगे।

32 किलोमीटर सड़क का होगा उन्नयन

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के अनुसार, लोहा गांव के पास गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जयनगर के दुल्लीपट्टी स्थित डीबी कालेज तक करीब 32 किलोमीटर सड़क का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए लगभग 370 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है।

दो जगहों पर बनेंगे बाइपास

सड़क पर यातायात को सुगम बनाने के लिए बरदेपुर और दुल्लीपट्टी एसएसबी कैंप के पास दो बाइपास बनाए जाएंगे। इनका निर्माण घनी आबादी और सड़क के घुमावदार हिस्सों को देखते हुए किया जाएगा। इससे वाहनों को आबादी वाले और घुमावदार रास्तों से गुजरने की परेशानी कम होगी।

जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई जारी

परियोजना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल जमीन अर्जित करने की कार्रवाई चल रही है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, जयनगर के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर राज किशोर प्रसाद ने बताया कि सड़क का निर्माण लोहा गांव से दुल्लीपट्टी डीबी कालेज के पास तक किया जाएगा। आबादी वाले और घुमावदार हिस्सों को छोड़कर दो स्थानों पर बाइपास निकाले जाएंगे।

सीमावर्ती कारोबार को मिलेगी रफ्तार

दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी का लोहा गांव के रास्ते गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ाव है। सड़क चौड़ी होने और बाइपास बनने से आवागमन अधिक सुगम होगा। इससे जयनगर के सीमावर्ती इलाके में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी के दो बच्चों की बदली किस्मत, अब छपरा और कोलकाता में मिलेगा दुलार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।