विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: जमीन हड़पने के लिए बेटे-बहू ने चली शातिराना चाल, महीनों बाद यूं गिरफ्तार हुई महिला; पति अब भी फरार

Published: Fri, 05 Jan 2024 04:40 PM (IST)

बिहार के मधुबनी में खिरहर पुलिस ने एक महिला जहीरा खातून को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक करीब छह ...और पढ़ें

Bihar News: जमीन हड़पने के लिए बेटे-बहू ने चली शातिराना चाल। (सांकेतिक फोटो)
Bihar News: जमीन हड़पने के लिए बेटे-बहू ने चली शातिराना चाल। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. छह माह पूर्व बेटे-बहु ने चालबाजी से लिखा लिया आवासीय जमीन।
  2. ससुर के साथ चालबाजी व मारपीट मामले में बहू गिरफ्तार, पुत्र फरार।

संवाद सूत्र, हरलाखी (मधुबनी)। बिहार के मधुबनी में खिरहर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान खिरहर गांव निवासी जहीरा खातून के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, करीब छह महीने पहले खिरहर गांव के 72 वर्षीय वृद्ध मो. मेहदी हसन ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने अपने बड़े बेटे अब्दुल गफ्फार उर्फ हीरा और बहू जहीरा खातून सहित छह लोगों पर चालबाजी से नशे की दवा खिलाकर आवासीय जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया।

पीड़ित वृद्ध को जबतक असलियत का पता चलता, उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे इलाज के लिए अपने दूसरे बेटे के पास दिल्ली चले गये।

इलाज कराने के बाद जब वह वापस आये तो बेटे और बहू ने ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वृद्ध ने कानून का सहारा लिया और आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस जांच में वृद्ध के बेटे बहु पर आरोप सत्य पाया गया। आरोपित बहु को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि फरार दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

नाबालिग अपहरण को लेकर केस दर्ज

हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने थाना में प्राथमिकी कराया है। जिसमे अरेर थाना क्षेत्र के बलाइन गांव निवासी धर्मेन्द्र साहनी सहित अन्य लोगों को नामजद किया है।

जानकारी के मुताबिक लड़की घरेलु सामान लेने चौक पर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि आरोपित जो अपने ननिहाल उमगांव के कुछ लोगों की मदद से लड़की का अपहरण किया है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनोज कुमार ने बताया लड़की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र लड़की को बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Teacher News: DLED पास अभ्यर्थियों को KK Pathak ने दी खुशखबरी, कहा- चिंता मत कीजिए बस मेहनत...

PM Kisan Yojana: डाकघर से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि पाना हुआ आसान, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।