यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LPG Gas Connection: 1 जून को बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन, सब्सिडी भी नहीं मिलेगी! फटाफट करवा लें ये काम
LPG Gas E-Kyc गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रसोई गैस उपभोक्ताओं को अब 31 मई तक ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर 31 मई तक ई-केवाईसी नहीं करव ...और पढ़ें

HighLights
- रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की सीमा 31 मई तक बढ़ाई गई
- पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
संवाद सूत्र, खुटौना (मधुबनी)। LPG Gas E-Kyc Last Date रसोई गैस के उपभोक्ताओं के लिए संबंधित गैस एजेंसी में जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। पहले इसकी सीमा 31 दिसंबर 2023 तक निर्धारित की गई थी।
अभी भी बहुत सारे उपभोक्ताओं द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराए जाने के कारण पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने इसकी सीमा विस्तारित कर इस वर्ष के 31 मई तक कर दी है।
नहीं मिलेगी सब्सिडी, तुरंत करवाएं ई-केवाईसी
भारत गैस की स्थानीय उमा गैस एजेंसी के संचालक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 31 मई तक भी ई-केवाईसी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को एक तो आपूर्ति बाधित होगी और खासकर जो सब्सिडी का लाभ प्राप्त करते हैं उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाएगी।
उनके अनुसार, उपभोक्ता जिनके नाम से कनेक्शन है वह अपना आधार कार्ड और गैस पासबुक लेकर एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक उपस्थित होकर अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- नेपाल और यूपी की सीमा पर अलर्ट, SSB के जवानों को किया गया तैनात
ये भी पढ़ें- Bihar Balu Ghat Tender: 82 बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए विभाग ने निकाली निविदा, 27 जून को लगेगी बोली