दुबई में ईरान के हमले की खबर से मधुबनी में कामगार के स्वजन चिंतित, कहा– सभी सुरक्षित
Dubai Missile Attackमधुबनी के लखनौर प्रखंड के उमरी गांव के लोग भी दुबई में अपने संबंधियों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। हालांकि, दुबई से प्रभाकर झा न ...और पढ़ें

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के पोर्ट एरिया में ईरानी ड्रोन हमले के बाद उठता धुआं। फोटो: पीटीआई
HighLights
दुबई में ईरान के हमले से भारतीय परिवारों में चिंता।
प्रभाकर झा ने बताया, दुबई में सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
बुर्ज खलीफा खाली, स्कूलों-हवाई अड्डों को बंद किया गया।
संवाद सहयोगी, मधेपुर (मधुबनी)।Indian Families Concern: खाड़ी देशों में ईरान की ओर से किए गए हमलों की खबर के बाद दुबई में रह रहे भारतीयों के स्वजन चिंतित हैं। लखनौर प्रखंड के उमरी गांव के भी कई लोग दुबई में कार्यरत हैं। जैसे ही मिसाइल और ड्रोन हमले की सूचना मिली, गांव में परिजन लगातार फोन कर उनका हालचाल ले रहे हैं।
हालांकि वहां रह रहे लोगों ने बताया है कि फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। दुबई में कार्यरत प्रभाकर झा ने सोमवार को बातचीत में बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। एहतियातन अधिकांश कार्यालयों ने वर्क फ्रॉम होम का निर्देश जारी कर दिया है। सड़कों पर पहले की तुलना में आवाजाही कम है, हालांकि कई इलाकों में बस, मेट्रो और अन्य वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं।
प्रशासन ने बिना जरूरी कारण घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। पाम जुमेरा स्थित एक होटल पर मिसाइल हमले की खबर के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा कारणों से बुर्ज खलीफा को खाली करा लिया गया है और रात में उसकी लाइटें बंद रखी जा रही हैं।
प्रभाकर झा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अमेरिकी सैनिकों के कैंप या उनसे जुड़े पोर्ट हैं, वहां ड्रोन हमले की सूचना है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को बंद कर दिया गया है और हवाई अड्डा भी अस्थायी रूप से बंद है। जिन पर्यटकों की उड़ानें रद्द हो गई हैं, उन्हें होटल में ही रुकने का निर्देश दिया गया है। उनका खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की बात कही गई है।
खबरें और भी
ओल्ड दुबई, स्पोर्ट्स सिटी और मरीना जैसे इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रभाकर झा ने बताया कि गांव के विनीत मिश्रा, राकेश झा सहित अन्य परिचितों से लगातार संपर्क में हैं और सभी सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि कभी-कभार शहर के ऊपर से गुजरने वाली आवाज से लोग सहम जाते हैं, लेकिन अब तक किसी परिचित को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुबई प्रशासन सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। गांव में भी परिजनों को निश्चिंत रहने का आग्रह किया गया है।