Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'किसान हलकान हैं और सरकार मस्त है', मधुबनी में गरजे प्रशांत किशोर; लोगों से की ये अपील

    By Shailendra Nath JhaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 07:02 PM (GMT+05:30)

    जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर गुरुवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रशांत किशोर ...और पढ़ें

    'किसान हलकान हैं और सरकार मस्त है', मधुबनी में गरजे प्रशांत किशोर; लोगों से की ये अपील
    'किसान हलकान हैं और सरकार मस्त है', मधुबनी में गरजे प्रशांत किशोर; लोगों से की ये अपील

    HighLights

    1. लखनौर से झंझारपुर के चनौरागंज पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर
    2. झंझारपुर में लोगों ने प्रशांत किशोर का स्वागत किया
    3. प्रशांत किशोर ने कहा कि दस वर्षों में सिचाई भूमि की क्षमता 11 फीसदी कम हुई है

    संवाद सूत्र, झंझारपुर (मधुबनी)। Prashant Kishor लखनौर के दीप से चलकर प्रशांत किशोर झंझारपुर की सीमा में सुखेत पहुंचे। सुखेत सहित सिमरा व चनौरागंज में उनका आम लोगों ने भव्य स्वागत किया। सुखेत एवं सिमरा में प्रशांत किशोर ने आम लोगों से संवाद भी किया।

    उन्होंने यहां कहा कि बीते दस वर्षों में बिहार में किसान की सिंचित भूमि 11 फीसदी कम हो गई है। किसान हलकान हैं और सूबे की सरकार अपने आप में मस्त दिखती है। उन्होंने कहा कि पहले से जो नलकूप चल रहे थे वह रखरखाव के अभाव में बंद हैं। वहां से सिंचाई बंद हो गई है।

    'किसानों को दाम नहीं मिलने के चार मुख्य कारण'

    प्रशांत किशोर ने कहा कि किसानों को फसल के दाम नहीं मिलने के चार प्रमुख कारण हैं। जमीन और जल प्रबंधन के बावजूद किसानों को उपजाए गए फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि टैक्स व्यवस्था पूरी तरह से खत्म है। कोऑपरेटिव नहीं है। नई व्यवस्था एफपीओ बिहार में ट्राई नहीं किया गया।

    '...किसानों की हालत दुरुस्त की जा सकती है'

    उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर का जो कृषि आधारित उद्योग है वह बिहार में नहीं है। इन चार कार्यों पर ध्यान देकर यहां के किसानों की हालत दुरुस्त की जा सकती है।

    खबरें और भी

    उन्होंने लोगों से कहा कि आप अपने वोट की कीमत को समझें और स्वयं के हालात, अपने गांव की हालत और परिवार के हालात देखकर ही अपना वोटिंग करें। रात्रि विश्राम चनौरागंज पंचायत में ही होगा। उन्होने झंझारपुर में भी उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री पर तंज कसा।

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor Video: '...तो सारे मुसलमान लालटेन को वोट देंगे', प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात; तेजस्वी का भी किया जिक्र

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'गांव-घर में थू-थू हो रही है, जनता हंस रही है...'; नीतीश कुमार की 'गंदी बात' पर बोले प्रशांत किशोर