विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में पत्नी के अलग रहने की बात से नाराज युवक 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, डेढ़ घंटे चला ड्रामा

Published: Sun, 02 Aug 2026 08:05 PM (IST)

मधुबनी के दीप गांव में एक युवक अपनी पत्नी के अलग रहने की बात से नाराज होकर 50 फीट ऊंचे ...और पढ़ें

पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। सौ: ग्रामीण

पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। सौ: ग्रामीण

HighLights

  1. पत्नी से विवाद के बाद युवक टावर पर चढ़ा।

  2. करीब डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा।

  3. जनप्रतिनिधियों के समझाने पर युवक सुरक्षित नीचे उतरा।

संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। Madhubani Mobile Tower Incident: जिले के झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक करीब 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

वह अपनी पत्नी के साथ रहने की मांग करते हुए ऊपर से जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने युवक को शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया। इस दौरान वह टावर पर और ऊपर चढ़ता गया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मुखिया प्रतिनिधि मो. कलाम राइन, सरपंच महफूज आलम और रघुनाथ चौधरी के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

जानकारी के अनुसार युवक मो. सज्जाद की शादी करीब 10 महीने पहले गांव के ही सौकत अंसारी की पुत्री राना से हुई थी। करीब 10 दिन पहले पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। ग्रामीणों के बीच दोनों को अलग रखने की चर्चा से युवक मानसिक रूप से व्यथित हो गया था।

युवक के नीचे उतरने के बाद गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन लड़की पक्ष ने फिलहाल अपनी बेटी को उसके साथ भेजने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद मामला वहीं समाप्त हो गया।

झंझारपुर आरएस थाना की थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी स्टेशन डायरी में दर्ज कर ली गई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।