विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LPG Gas E-KYC: गैस उपभोक्ताओं के लिए आखिरी मौका! इस दिन तक जरूर करवा लें ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो जाएगी सब्सिडी

By Braj Mohan MishraEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 05 Dec 2023 08:10 PM (IST)

LPG Gas E-KYC गैस उपभोक्ताओं के लिए यह खबर बेहद अहम है। अगर आपको भी गैस पर सब्सिडी मिलती है ...और पढ़ें

गैस उपभोक्ताओं के लिए आखिरी मौका! इस दिन तक जरूर करवा लें ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो जाएगी सब्सिडी
गैस उपभोक्ताओं के लिए आखिरी मौका! इस दिन तक जरूर करवा लें ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो जाएगी सब्सिडी

संवाद सूत्र, खुटौना (मधुबनी)। LPG Gas E-KYC Last Date रसोई गैस की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अब ई-केवाईसी को जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए सभी गैस उपभोक्ताओं को अपनी गैस की आपूर्ति से संबंधित एजेंसी में जाकर ई-केवाईसी करवाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनकी सब्सिडी बंद हो सकती है।

ई-केवाईसी का यह काम गैस एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करवा सकते हैं। ई-केवाईसी को सरकार के निर्देश पर बीती 25 नवंबर से शुरू किया गया था और आगामी 31 दिसंबर तक यह जारी रहेगा। ध्यान रहे कि अगर आपको गैस सब्सिडी लेनी है तो 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी जरूर करवा लें।

भारत सरकार के तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार सब्सिडी प्राप्त गैस की कीमतों पर सब्सिडी प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है।

साढ़े 15 हजार उपभोक्ताओं में से सिर्फ 500 ने करवाई ई-केवाईसी

भारत गैस के स्थानीय उमा भारत गैस एजेंसी के संचालक सत्येंद्र सिंह के अनुसार, मंत्रालय के निर्देश का अनुपालन करते हुए उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी से जुड़े ऐसे 15 हजार 500 उपभोक्ताओं में से अभी तक मात्र 500 ने ही ई-केवाईसी किया गया है।

आधार कार्ड बेहद जरूरी

उन्होंने यह भी बताया कि गैस आपूर्ति हेतु सिलेंडर के साथ उनकी एजेंसी के जो वाहन निकलते हैं उनके द्वारा भी गैस की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर ई-केवाईसी कर लेने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उपभोक्ता के पास आधार कार्ड रहना जरूरी है, क्योंकि बायोमेट्रिक मशीन पर आधार कार्ड के नंबरों से मिलान करने के बाद अंगूठा लगाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet Meeting: इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की खरीद पर पांच हजार सब्सिडी, रोड टैक्स में 75 प्रतिशत छूट

ये भी पढ़ें- Prashant Kishor ने फिर मारी Nitish Kumar की चाहत पर चोट! 'लंगड़ी सरकार' पर बोले- चाय और नाश्ते से फर्क नहीं पड़ता