मधुबनी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी दरभंगा रेफर
मधुबनी के बेनीपट्टी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार ...और पढ़ें

बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में घायल का होता इलाज। जागरण
HighLights
बेनीपट्टी में अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत।
बाइक सवार पत्नी गंभीर घायल, बेहतर इलाज को दरभंगा रेफर।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, शव पोस्टमार्टम को भेजा।
संवाद सहयोगी, बेनीपट्टी (मधुबनी) । बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ-पुपरी एसएच 52 पथ के शिवनगर गांव के प्लांट के निकट बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत जहां दुर्घटनास्थल पर ही हो गई।
वहीं, बाइक के पीछे बैठीं एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी महिला को लोगों के द्वार इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए जख्मी महिला को डीएमसीएच रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान बेनीपट्टी अनुमंडल के बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के मो. सलाउद्दीन एवं जख्मी महिला की पहचान शहजादी खातुन के रूप में हुई है। मृतक एवं जख्मी महिला रिश्ते में पति-पत्नी बताए गए हैं।
बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ पुपरी से बाइक से परसौनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उक्त जगह अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष शिव शरण साह एवं एसआई संतोष कुमार ने दुर्घटनास्थल एवं अनुमंडलीय अस्पताल पर पहुंचकर मृतक एवं जख्मी महिला की पहचान कराई और जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजवाया।
खबरें और भी
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी बजा रहीं डॉ. दिव्या भारती ने बताया कि जख्मी महिला की स्थिति भी गंभीर बनी हुई थी।
ससुराल आए युवक की संदिग्धावस्था में मौत
झंझारपुर । झंझारपुर थाना के ताजपुर के एक युवक की संदिग्धावस्था में उसके ससुराल चनौरागौठ में मौत हो गई। शव को ससुराल के लोगों ने मृतक के घर पहुंचा दिया।
मृतक की पहचान ताजपुर निवासी कपिलेश्वर ठाकुर के पुत्र किशुन ठाकुर 32 वर्ष के रूप में हुई है। समाचार प्रेषण के समय देर रात पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अपने ससुराल चनौरागोठ निवासी ननू ठाकुर के यहां था।
अभी तक जानकारी मिली है कि उसकी तबियत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि मौत होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को ताजपुर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि शव अंत्यपरीक्षण में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि घटनाक्रम क्या है।