मधुबनी में हार्डवेयर दुकानदार पर जानलेवा हमला, प्रेम विवाह के बदले की आशंका
मधुबनी के मधवापुर में एक हार्डवेयर दुकानदार पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, गोली लगने से शीशे में बना छेद एवं घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण
HighLights
हार्डवेयर दुकानदार पर अज्ञात अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग।
दुकानदार रोशन कुमार बाल-बाल बचा, अस्पताल में भर्ती।
प्रेम विवाह के बदले में हमले का आरोप, पुलिस जांच जारी।
संवाद सहयोगी, मधवापुर (मधुबनी)। रविवार की तड़के सुबह साहरघाट थाना के उत्तरा चौक स्थित हार्डवेयर दुकान मे दुकानदार पर बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग कर दिया। हालांकि घटना में दुकानदार बाल बाल बच गए।
पीड़ित दुकानदार की पहचान थाना क्षेत्र के पिहवाड़ा गांव निवासी विद्यानंद महतो का 30 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे युवक अपने हार्डवेयर की दुकान खोलकर पूजा कर रहा था और बाहर से शीशे का दरवाजा बंद था।
उसी दौरान बाइक से तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने शीशा के बाहर से ही अंधाधुन फायरिंग कर दिया। दो राउंड गोली चलाई। जो शीशे को छेद करते हुए प्लास्टिक की कुर्सी और काउंटर को छेद कर दुकान में जा घुसा।
रौशन को साहरघाट के निजी अस्पताल में कराया भर्ती
इस दौरान दुकानदार बाल बाल बच गया। इसके बाद सभी अपराधी भाग निकला। दुकानदार रौशन की धड़कन बढ़ गई। जहां जुटे लोगों ने रौशन को साहरघाट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। इधर, पीड़ित दुकानदार के पिता विद्यानंद महतो ने कहा कि पूर्व में हमारा पुत्र गांव के ही लड़की से प्रेम विवाह किया था।
खबरें और भी
जिसका बदला लेने के लिए गांव के ही रूपेश पांडेय, राजू पांडेय और शुभम चौधरी ने घटना को अंजाम दिया है। इससे पूर्व 15 अप्रैल को भी हमारे पुत्र को पीछा कर गोली मारने की कोशिश किया था।
बहरहाल आज सुबह सुबह गोलीकांड की घटना अपराधियों के हौसले बुलंद होने को दर्शाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी गई है।