विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने से बच्ची और महिला की मौत, एक महिला रेफर

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:24 PM (GMT+05:30)

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो ...और पढ़ें

बच्चे नदी में छलांग लगाकर कूद रहे थे। इसी दौरान अचानक धसना गिर गया।

बच्चे नदी में छलांग लगाकर कूद रहे थे। इसी दौरान अचानक धसना गिर गया।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Kamla River Accident: जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बेला बकशाही में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की मौत हो गई।

हादसे में एक अन्य महिला भी दब गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

स्नान के दौरान हुआ हादसा

बताया गया कि गांव के लोग रोज की तरह कमला नदी में स्नान करने गए थे। बच्चे नदी में छलांग लगाकर कूद रहे थे। इसी दौरान अचानक धसना गिर गया, जिसकी चपेट में कई महिलाएं और बच्चे आ गए।

ग्रामीणों ने तीनों को निकाला

धसना गिरने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

ग्रामीणों ने 8 वर्षीय ज्योति कुमारी, पिता श्री लाल यादव, 42 वर्षीय ललिता देवी, पति हुकुम देव यादव और संगीता देवी को दबे हुए हालत में बाहर निकाला।

बच्ची और महिला की मौत

तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने ज्योति कुमारी और ललिता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संगीता देवी की स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के न्यू मधुबनी फोरलेन पर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, कारोबारी की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।