Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी में दो दिन से लापता बालक की चाकू से गोदकर हत्या, खेत से मिला शव

    By Shiv Chandra Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 06 Apr 2026 08:48 PM (IST)

    मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 9 वर्षीय मोहम्मद अल्तमस का शव सोमवार देर शाम बारा टोल स्थित कोसी नहर के पास खेत से बरामद हुआ। बच् ...और पढ़ें

    घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

    घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. दो दिनों से लापता 9 वर्षीय बालक का शव मिला।

    2. चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, शरीर पर कई घाव।

    3. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी, अपराधी फरार।

    संवाद सहयोगी, मधवापुर (मधुबनी) । साहरघाट थाना क्षेत्र के बारा टोल स्थित कोसी नहर के बगल में खेत से सोमवार देर शाम दो दिनों से लापता एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।

    मृत बालक की पहचान थाना क्षेत्र के बारा टोल निवासी मो. फिरोज के नौ वर्षीय पुत्र मो. अल्तमस के रूप में हुई है। दरअसल रविवार करीब चार बजे से बच्चा घर से लापता था।

    मृत बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं। बच्चे के गायब होने की सूचना परिजनों ने साहरघाट थाना पुलिस को दी थी। सोमवार की देर शाम बच्चे की लाश गांव के बगल से गुजर रहे कोसी नहर से करीब 50 मीटर दूर खेत से बरामद हुई।

    पुलिस को प्रथम दृष्टया चाकू से गोदकर बच्चे की हत्या की गई प्रतीत होता है । शरीर पर चार जगहों पर जख्म के निशान है। छाती, पेट, आंख, गर्दन पर वार किया गया है। लाश बरामद होने की सूचना मिलते गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

    इधर मृत बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । सूचना मिलते ही साहरघाट थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एसएफएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने सबूत के तौर पर नमूने एकत्रित किये, जो आगे जांच में सहायक सिद्ध होगा।

    खबरें और भी

    इस बाबत में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने कहा कि प्रथम दृष्टया बच्चे की हत्या कर खेत में शव फेंक गया है। पुलिस घटना की गहनता जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को बुलायी है।

    जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर, घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता मो. शब्बीर घटना स्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है। और पुलिस से जल्द से जल्द घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।