यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhubani News: जयनगर में गला रेतकर कतर से लौटे व्यक्ति की हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा
मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया। मृतक मोहम्मद ...और पढ़ें

जयनगर में गला रेतकर कतर से लौटे व्यक्ति की हत्या
जागरण संवाददाता, मधुबनी। मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया है।
वह कुछ दिन पहले ही कतर से लौटा था। वहां काम करता था। मृतक की पहचान कोरहिया गांव के हरही टोला निवासी मोहम्मद अब्बास के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।
कतर से बीस दिन पहले आया था मृतक
मृतक को तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। कतर से बीस दिन पहले आया था। प्राप्त सूत्रों के अनुसार अब्बास के परिवार में आज शादी समारोह था। रात मिलाद (पूजा-पाठ) कार्यक्रम के दौरान घर के समीप पेशाब करने के लिए गया।
इसी क्रम में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा खींच कर पास के बागीचा में ले जा कर हत्या कर दी गई। उसका मोबाइल फोन बंद रहने पर घर के लोगों ने खोजबीन की तो घर के करीब सौ मीटर की दूरी पर शव को बरामद किया गया।
परिजनों के अनुसार अब्बास के गले को रेता गया है और सिर पर हमला किया गया है। साथ ही उसका लिंग भी काट दिया गया है। घटना के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।