मधुबनी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP ने एक साथ बदले 187 पुलिस अधिकारी, 41 थानों को मिले नए अपर थानाध्यक्ष
मधुबनी पुलिस विभाग में एसपी योगेंद्र कुमार ने 187 पुलिस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यह कदम अनुसंधान कार्य और डायल 112 सेवा को अधिक प् ...और पढ़ें

बिहार पुलिस में तबादले। फाइल फोटो
HighLights
मधुबनी पुलिस में 187 अधिकारियों का बड़ा तबादला।
एसपी योगेंद्र कुमार ने जारी किए आदेश।
अनुसंधान और डायल 112 सेवा होगी मजबूत।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Police Transfer List: जिले के पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में कार्यरत कुल 187 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण से विभाग में हलचल तेज हो गई है। जारी आदेश के अनुसार, 139 पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (एएसआई) को विभिन्न थानों में स्थानांतरित करते हुए उन्हें अनुसंधान कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, डायल 112 सेवा में कार्यरत 48 पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। स्थानांतरित हुए पदाधिकारी में 149 एसआई, 36 एएसआई तथा 2 पीटीसी सिपाही शामिल हैं।
दो सालों से एक ही जगह पर थे कार्यरत
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे समय से एक ही थाना या इकाई में पदस्थापित अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक था।
उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, वे अधिकांशतः दो वर्षों से अधिक समय से एक ही जगह पर कार्यरत थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापित थाना एवं इकाई में योगदान देने का निर्देश दिया है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तेज बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि अनुसंधान शाखा में नई तैनाती से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है।
खबरें और भी
वहीं, डायल 112 व्यवस्था में भी नए अधिकारियों की तैनाती से आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक मजबूत करने की तैयारी है। पुलिस विभाग में एक साथ हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक सख्ती और कार्य संस्कृति में सुधार के रूप में देखा जा रहा है।
अधिकारियों और कर्मियों के बीच दिनभर तबादले की सूची को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। इसके साथ ही 41 एसआई को अपर थाना अध्यक्ष बनाया गया है।