Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर रेल ट्रैक किनारे बुजुर्ग व युवती का मिला शव, क्या ये हादसा है या कुछ और?

    By Pramod Sarraf Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Fri, 24 Apr 2026 08:30 PM (IST)

    जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर रेल ट्रैक किनारे एक बुजुर्ग और एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है कि यह मह ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, राजनगर (मधुबनी) । जयनगर–दरभंगा रेलखंड पर जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रेल ट्रैक के किनारे एक बुजुर्ग और एक युवती का शव मिलने से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं, साथ ही कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं।

    क्या यह महज एक दर्दनाक हादसा है, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से जानें गईं, या फिर इसके पीछे कोई अनसुनी कहानी छिपी है? घटनास्थल की खामोशी अपने भीतर कई अनकहे रहस्य समेटे हुए है, जिनके जवाब अब जांच और पुलिस की रिपोर्ट से ही मिल पाएंगे।

    बता दें कि जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर राजनगर एवं मधुबनी रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एक बुजुर्ग और एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर एवं मधुबनी रेलवे स्टेशन के मध्य सोनबारी गांव के समीप रेल ट्रैक के पास करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

    शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दूसरी ओर स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखटोली स्थित समपार संख्या-14 के निकट रेल ट्रैक से कुछ दूरी पर करीब 17 वर्षीया अज्ञात युवती का शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

    खबरें और भी

    युवती की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ दोनों स्थानों पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

    थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृत बुजुर्ग की पहचान करहिया गांव निवासी राजा झा के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की बात सामने आ रही है।

    वहीं युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।