मधुबनी में 3 लाख की लूट के बाद रकम बांट रहे थे बदमाश, ग्रामीणों ने दबोच लिया
मधुबनी के खजौली में मुंशी से 3 लाख रुपये से अधिक की लूट के बाद ग्रामीणों ने दो बदमाशों को रकम बांटते हुए दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
खजौली में मुंशी से तीन लाख रुपये से अधिक की लूट।
ग्रामीणों ने रकम बांटते दो बदमाशों को रंगे हाथ दबोचा।
पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ शुरू की।
संवाद सहयोगी, खजौली (मधुबनी) । लूट की वारदात को अंजाम देकर बेखौफ अंदाज में रकम का बंटवारा कर रहे बदमाशों को शायद अंदाजा नहीं था कि उनकी यह गलती उन्हें सलाखों तक पहुंचा देगी।
मधुबनी के खजौली में मुंशी से तीन लाख रुपये से अधिक की लूट के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने पीछा कर दो अपराधियों को दबोच लिया।
कोसी नहर पुल के पास नोटों का बंटवारा कर रहे बदमाशों की हरकत ने पूरी वारदात का पर्दाफाश कर दिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एकडारा महुआ होते हुए छपराढी जाने वाली मुख्य सड़क में महुआ एवं छपराढी गांव के मध्य स्थित सुनसान जगह पर बुधवार की देर शाम चार अपराधकर्मियों ने हथियार दिखाकर एक राहगीर से तीन लाख रुपये से अधिक नकद लूट लिया।
पुनः पैसे लूटकर एकडारा गांव स्थित कोसी नहर पुल के पास आपस में बंटवारा कर रहे दो अपराधकर्मी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ाए दोनों लूटेरों के साथ मारपीट भी की। पुनः सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया।
पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि छपराढी ग्राम निवासी राम नंदन यादव के पुत्र प्रदीप कुमार यादव जयनगर बाजार में किसी कपड़ा व्यवसायी के यहां मुंशी के रुप में तगादा वशूली का काम करता है। वह तगादा वशूली कर खजौली से छपराढी अपने घर की ओर बाइक से जा रहा था।
रास्ते मे महुआ से आगे सुनसान जगह पर चार युवकों ने हथियार के बल पर उनसे पैसे छीन लिया। वह घर जाकर स्वजन को आपबीती सुनाई। स्वजन घटना स्थल एवं आसपास औरधियों की खोजबीन करने लगे। इसी क्रम में एकडारा कोसी पुल के पास चारो अपराधकर्मी आपस मे पैसे बांट रहे थे।
खबरें और भी
ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़ाए अपराधकर्मियों की पहचान देवधा थाना क्षेत्र के कौआहा ग्राम निवासी स्व. बौए लाल मुखिया के पुत्र राम भजन मुखिया एवं इसी थाना क्षेत्र के पीठवा टोल निवासी लक्षमेश्वर मुखिया के पुत्र विजय मुखिया के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इधर सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक अभय कुमार एवं एसडीपीओ सदर 2 कामिनी कौशल ने भी अस्पताल पहुंच घटना की छानबीन की।