विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में टीचर ने छात्रा से की छेड़खानी, आक्रोशित अभिभावकों ने जमकर पीटा

Published: Sat, 17 Jan 2026 11:26 PM (IST)

मधुबनी के खजौली स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मो. असगर अली पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

छात्रा से छेड़खानी। (सांकेतिक तस्वीर)

छात्रा से छेड़खानी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा।

  2. अभिभावकों ने विरोध में शिक्षक की जमकर पिटाई की।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

संवाद सूत्र, खजौली (मधुबनी)। इनरवा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित एक शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसके विरोध में अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में शनिवार को जमकर हंगामा किया।

महिलाओं ने आरोपित शिक्षक की जमकर पिटाई की। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपित शिक्षक मो. असगर अली कमरे के पीछे का दरवाजा खोलकर भाग निकला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले को शांत किया। इस सिलसिले में पीड़ित छात्रा की माता के आवेदन पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इसमें कहा गया है कि शुक्रवार को आरोपित शिक्षक ने गलत नीयत से उनकी पुत्री को स्पर्श किया। इसकी शिकायत उनकी पुत्री ने की। इससे पूर्व भी उसने उनकी पुत्री को गलत नीयत से छुआ था। इस संबंध में विद्यालय प्रधान शिक्षक से शिकायत की गई थी, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आक्रोशित अभिभावक विद्यालय पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। हंगामा कर रही महिलाओं का कहना था कि मो. असगर अली एक शिक्षिका के साथ वर्ग कक्ष में ही अक्सर आपत्तिजनक हरकत करते हैं। बच्चों के देखने पर इस बात को गोपनीय रखने और कहीं बताने पर मारपीट की चेतावनी दी जाती थी।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा की माता के आवेदन पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।