Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी को आधुनिक पार्क की सौगात, बच्चों से बुजुर्गों तक सभी के लिए होंगी खास सुविधाएं

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:02 PM (IST)

    मधुबनी शहर को जल्द ही वार्ड 22 में 33.20 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक प्रमोद वन चिल्ड्रेन पार्क मिलेगा, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है और अगले म ...और पढ़ें

    मधुबनी शहर में तैयार हो रहा आकर्षक पार्क। जागरण

    मधुबनी शहर में तैयार हो रहा आकर्षक पार्क। जागरण

    HighLights

    1. वार्ड 22 में 33.20 लाख से बनेगा आधुनिक पार्क।

    2. वाकिंग ट्रैक, ओपन जिम, संगीतमय फव्वारा जैसी सुविधाएं।

    3. अगले माह उद्घाटन की संभावना, हजारों को मिलेगा लाभ।

    जागरण संवाददाता, मधुबनी । शहरवासियों को जल्द ही एक आधुनिक और आकर्षक पार्क की सौगात मिलने वाली है। नगर निगम ने वार्ड संख्या-22 स्थित प्रमोद वन चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण के लिए संवेदक का चयन कर निविदा स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है।

    करीब 33.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और नगर निगम की योजना के अनुसार अगले माह इसके उद्घाटन की संभावना है।

    यह पार्क केवल बच्चों के खेलने का स्थान नहीं होगा, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। पार्क में सुबह-शाम टहलने वालों के लिए आधुनिक वाकिंग ट्रैक बनाया जाएगा।

    आकर्षण बढ़ाने के लिए संगीतमय फव्वारा लगाया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और अन्य खेल उपकरण लगाए जाएंगे, वहीं युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की व्यायाम मशीनें भी स्थापित की जाएंगी।

    रात्रि के समय पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सजावटी एलइडी लाइटिंग तथा लाइट एंड साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। पार्क परिसर में हरियाली, बैठने के लिए बेंच और आकर्षक लैंडस्केपिंग भी विकसित की जाएगी, ताकि लोग परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकें।

    नगर निगम द्वारा जारी कार्यादेश के अनुसार निर्माण कार्य 33.20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा। इस पार्क के बनने से हनुमान नगर, तिरहुत कॉलोनी, तुलसी कालोनी, स्टेडियम रोड समेत आसपास के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    वर्तमान में इन इलाकों में मार्निंग वाक, बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के व्यायाम के लिए पर्याप्त सार्वजनिक स्थान नहीं है। पार्क बनने के बाद लोगों को अपने ही क्षेत्र में सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक मनोरंजन व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    यह परियोजना शहर के सुंदरीकरण के साथ-साथ नागरिकों की जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यदि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा होता है तो अगले माह शहरवासियों को यह नई सौगात मिल सकती है।
    अरुण राय, मेयर, नगर निगम