Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी में छत से गिरकर विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:34 PM (IST)

    Bihar Crime: मधुबनी के जलधारी चौक में एक विवाहिता की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है, जबकि मायके वालों ने ...और पढ़ें

    परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। प्रतीकात्मक फोटो

    परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Crime News: नगर थाना क्षेत्र के जलधारी चौक में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

    घटना के बाद ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। जहां ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है, वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    कपड़े सुखाने के दौरान हादसे का दावा

    ससुराल पक्ष का कहना है कि मृतका हीरा देवी सुबह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    प्रताड़ना और हत्या का आरोप

    मायके वालों का आरोप है कि हीरा देवी को पिछले कई दिनों से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि मृतका ने फोन पर भी अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।