विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में मिथिला चित्रकला ई कॉमर्स पोर्टल लांच, अब कलाकारों को सीधे मिलेगा वैश्विक बाजार

Published: Sun, 16 Aug 2026 10:17 PM (IST)

Mithila Painting Ecommerce Portal: मधुबनी में मिथिला चित्रकला ई-कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य कलाकारों को सीधे वैश्विक बाजार ...और पढ़ें

मिथिला चित्रकला संस्थान में मिथिला चित्रकला ई-कॉमर्स पोर्टल के पहले चरण का भव्य उद्घाटन किया गया।

मिथिला चित्रकला संस्थान में मिथिला चित्रकला ई-कॉमर्स पोर्टल के पहले चरण का भव्य उद्घाटन किया गया।

HighLights

  1. मधुबनी में मिथिला चित्रकला ई-कॉमर्स पोर्टल का उद्घाटन।

  2. कलाकारों को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ने का लक्ष्य।

  3. बिचौलियों की भूमिका समाप्त, आय में वृद्धि होगी।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Mithila Painting Ecommerce Portal: मिथिला की विश्वप्रसिद्ध लोककला को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए कलाकारों को सीधे बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है।

सौराठ स्थित मिथिला चित्रकला संस्थान में मिथिला चित्रकला ई-कॉमर्स पोर्टल के पहले चरण का भव्य उद्घाटन किया गया। राज्यसभा सांसद संजय झा, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह और जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पोर्टल का शुभारंभ किया।

सीधे जुड़ेंगे वैश्विक ग्राहक

जिलाधिकारी आनंद शर्मा के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित यह डिजिटल मंच स्थानीय कलाकारों को अपनी कलाकृतियों को देश-विदेश के खरीदारों तक सीधे पहुंचाने का अवसर देगा।

पारंपरिक कला को ई-कॉमर्स व्यवस्था से जोड़ने से कलाकारों को उनके हुनर का उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। इस व्यवस्था से कलाकारों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान को मजबूती मिलेगी।

विशाल पेंटिंग का अवलोकन

समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत तिरंगा यात्रा के साथ मिथिला ललित कला संग्रहालय तक किया गया, जहां उन्होंने कलाकारों द्वारा तैयार 108 मीटर लंबी अनूठी पेंटिंग का अवलोकन किया।

राज्यसभा सदस्य संजय झा ने कहा कि मिथिला पेंटिंग केवल एक कला विधा नहीं, बल्कि इस पावन क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध विरासत है।

रामायण प्रसंग की सराहना

प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने लोककला के संरक्षण और संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि संपूर्ण रामायण गाथा को मिथिला शैली में उकेरना स्थानीय कलाकारों की अप्रतिम प्रतिभा को दर्शाता है।

वहीं जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'लोकल टू ग्लोबल' की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और नई पीढ़ी के कलाकारों को आगे बढ़ने का नया मंच प्रदान करेगा।